बेलनी में प्रस्तावित नए पुल के विरोध में आज सांकेतिक धरना,व्यापारियों ने पुल का स्थान बदलने और पुराने पुल के पास निर्माण की उठाई मांग..

रुद्रप्रयाग। बेलनी में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से प्रस्तावित नए पुल के निर्माण को लेकर क्षेत्रीय व्यापारियों और प्रभावित लोगों का विरोध तेज हो गया है। प्रस्तावित पुल के कारण बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रभावित होने की आशंका जताते हुए व्यापारियों ने आज 18 अगस्त को बेलनी में सांकेतिक धरना देने का निर्णय लिया है।

व्यापारियों का कहना है कि बेलनी क्षेत्र में एक किलोमीटर के दायरे में पहले से ही नया पुल लगभग तैयार है। इसके अलावा बाईपास के नाम पर करीब 900 मीटर लंबी सुरंग और अन्य पुलों का निर्माण भी हो चुका है। ऐसे में एक और पुल का निर्माण किए जाने से क्षेत्र के पुराने बाजार और वर्षों से कारोबार कर रहे व्यापारियों के सामने संकट खड़ा हो जाएगा।

व्यापारियों ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित पुल के निर्माण पर पुनर्विचार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुल के डिजाइन में बदलाव कर इसे पुराने पुल के समीप बनाया जाए, ताकि क्षेत्र के बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बचाया जा सके। व्यापारियों के अनुसार क्षेत्र के कई लोग पिछले 40-50 वर्षों से यहां कारोबार कर अपनी आजीविका चला रहे हैं। प्रस्तावित निर्माण से उनके रोजगार पर सीधा असर पड़ सकता है।

व्यापारियों ने प्रशासन से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर समाधान निकालने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो सांकेतिक धरने के बाद आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

  • Related Posts

    भीमचूला आंगनबाड़ी केंद्र में सजा पोषण का रंग, गोद भराई से अन्नप्राशन तक हुए कार्यक्रम

    पोषण माह के तहत आयोजित हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम, अतिथियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के प्रयासों को सराहा रुद्रप्रयाग । आंगनबाड़ी केंद्र भीमचूला में सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत आंगन मिलन…

    सियाचिन में शहीद हुए नायक गजेंद्र सिंह के नाम पर हुआ सड़क का नामकरण,अब सणगू मोटर मार्ग शहीद नायक गजेंद्र सिंह के नाम से जाना जाएगा…

    (रिपोर्ट: भूपेन्द्र भण्डारी, tehelka uk न्यूज,रुद्रप्रयाग) रुद्रप्रयाग। देश की सरहदों की हिफाजत करते हुए सियाचिन ग्लेशियर में शहादत देने वाले रुद्रप्रयाग के वीर सपूत नायक गजेंद्र सिंह को बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भीमचूला आंगनबाड़ी केंद्र में सजा पोषण का रंग, गोद भराई से अन्नप्राशन तक हुए कार्यक्रम

    भीमचूला आंगनबाड़ी केंद्र में सजा पोषण का रंग, गोद भराई से अन्नप्राशन तक हुए कार्यक्रम

    सियाचिन में शहीद हुए नायक गजेंद्र सिंह के नाम पर हुआ सड़क का नामकरण,अब सणगू मोटर मार्ग शहीद नायक गजेंद्र सिंह के नाम से जाना जाएगा…

    सियाचिन में शहीद हुए नायक गजेंद्र सिंह के नाम पर हुआ सड़क का नामकरण,अब सणगू मोटर मार्ग शहीद नायक गजेंद्र सिंह के नाम से जाना जाएगा…

    सोनप्रयाग में 10 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार,चेकिंग के दौरान कार से मिली शराब, वाहन सीज…

    सोनप्रयाग में 10 पेटी अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार,चेकिंग के दौरान कार से मिली शराब, वाहन सीज…

    चीरबासा में पहाड़ी से पत्थर गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत,केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा आने से आवाजाही प्रभावित, रुक-रुककर गिर रहे पत्थर

    चीरबासा में पहाड़ी से पत्थर गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत,केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा आने से आवाजाही प्रभावित, रुक-रुककर गिर रहे पत्थर

    तिलणी के आंगन में गूंजी किलकारियों की खुशी, गोदभराई से अन्नप्राशन तक हुआ आयोजन…

    तिलणी के आंगन में गूंजी किलकारियों की खुशी, गोदभराई से अन्नप्राशन तक हुआ आयोजन…

    केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर 5 लाख की ठगी, ऋषिकेश से दबोचा गया आरोपी,फर्जी बुकिंग का झांसा देकर श्रद्धालु से ऐंठी रकम।

    केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर 5 लाख की ठगी, ऋषिकेश से दबोचा गया आरोपी,फर्जी बुकिंग का झांसा देकर श्रद्धालु से ऐंठी रकम।