केदारनाथ यात्रा से पहले अलर्ट:हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर ठग सक्रिय,साइबर ठगों का नया जाल, यात्रा बुकिंग में जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी..

रुद्रप्रयाग : आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 से पहले प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए अहम साइबर एडवाइजरी जारी करते हुए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर बढ़ रही ठगी से सतर्क रहने की अपील की है, क्योंकि हाल के दिनों में फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया विज्ञापन और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए लोगों को निशाना बनाने के कई मामले सामने आए हैं।

जानकारी के मुताबिक, साइबर अपराधी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर स्पॉन्सर्ड पोस्ट के माध्यम से आकर्षक विज्ञापन दिखाकर श्रद्धालुओं को भ्रमित करते हैं, जबकि गूगल सर्च में ऊपर दिखाई देने वाले ‘Sponsored’ लिंक भी कई बार फर्जी होते हैं, जिनके जरिए यूजर्स को नकली वेबसाइटों पर ले जाकर उनसे भुगतान कराया जाता है। इसके अलावा ठग व्हाट्सएप कॉल या चैट के जरिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग का दावा करते हुए सीधे पैसे मांगते हैं और क्यूआर कोड स्कैन कराने का दबाव बनाते हैं, जबकि कोई भी अधिकृत कंपनी इस तरह की प्रक्रिया नहीं अपनाती।

प्रशासन ने यह भी चेताया है कि ‘Pawan Hans’ और ‘Himalayan’ जैसे नामों से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगने की कोशिश की जा रही है, इसलिए श्रद्धालु केवल आधिकारिक पोर्टल https://heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से ही बुकिंग करें और किसी अन्य लिंक या वेबसाइट पर भरोसा न करें।

साथ ही, “VIP कोटा” या “लास्ट मिनट बुकिंग” का लालच देने वाले कॉल्स से सावधान रहने और ऐसे नंबरों को तुरंत ब्लॉक करने की सलाह दी गई है। यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सतर्कता बरतें, जल्दबाजी से बचें और इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक साझा करें, ताकि साइबर ठगों के मंसूबों को नाकाम किया जा सके।

  • Related Posts

    2006 से बंद व्यायाम शिक्षकों के पद खोलने की मांग को लेकर प्रशिक्षित बेरोजगारों की पदयात्रा जारी, धारी देवी पहुंचकर लिया आशीर्वाददेहरादून सीएम आवास तक पैदल मार्च कर सरकार के सामने रखेंगे अपनी मांग

    रुद्रप्रयाग/उखीमठ। उत्तराखंड में 2006 से बंद पड़े व्यायाम शिक्षकों के पदों को बहाल कराने की मांग को लेकर शारीरिक प्रशिक्षित बेरोजगारों की पदयात्रा जारी है। सोमवार को पदयात्रा धारी देवी…

    केदारनाथ यात्रा 2026 से पहले तैयारियों का ग्राउंड रिव्यू,गुप्तकाशी से घोड़ापड़ाव तक पहुंचीं विधायक आशा नौटियाल, सुरक्षा और सुविधाओं पर सख्त निर्देश…

    रुद्रप्रयाग में आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 22 अप्रैल से शुरू होने वाली यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *