आईजी गढ़वाल पहुंचे श्री केदारनाथ, श्री केदारनाथ धाम का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यात्रा व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण।

आईजी गढ़वाल पहुंचे श्री केदारनाथ,  श्री केदारनाथ धाम का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यात्रा व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण।



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।आज दिनांक 18.10.2024 को श्री करन सिंह नगन्यालय, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, उत्तराखण्ड सपरिवार श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। मन्दिर दर्शन के उपरान्त उनके द्वारा चौकी प्रभारी श्री केदारनाथ से पुलिस द्वारा की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा यात्रियों की सुविधा हेतु पुलिस द्वारा की जा रही पहल की जानकारी प्राप्त की गयी। उनके द्वारा केदारनाथ धाम में ड्यूटीरत व उपस्थित सभी कार्मिकों को मौके पर ही भली-भांति ब्रीफ कर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने तथा उनको यहां के मौसमानुसार जानकारी देने, उनकी आवश्यक मदद करने तथा धाम में आने वाले हरेक श्रद्धालुओं के साथ मधुर एवं सौम्य व्यवहार रखे जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि यहां पर आने वाला हर श्रद्धालु हमारे अतिथि के समान है, हमें अतिथि देवो भव की भावना के साथ यात्रियों की सुरक्षा एवं सहयोग करना है। उनके द्वारा जनपद पुलिस के स्तर से श्रद्धालुओं की समय-समय पर की जाने वाली मदद जैसे कि खोये हुए यात्रियों को आपस में मिलवाने, श्रद्धालुओं की खोयी सामग्री वापस दिलाने जैसे कार्यों की सराहना की गयी। शेष बचे यात्राकाल में इसी प्रकार से अपने कर्तव्य निर्वहन करने की अपेक्षा रखी गयी।

  • Related Posts

    पत्नी पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कई गंभीर धाराएं जुड़ने के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    रुद्रप्रयाग। जखोली क्षेत्र में पत्नी के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मानवेन्द्र सिंह राणा पुत्र…

    बर्फबारी के बाद केदारनाथ में बढ़ी रौनक, 19 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु, कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ने की उम्मीद, ठंड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट..

    रुद्रप्रयाग। विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम में कपाट बंद होने की तिथि नजदीक आने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है। हालिया बर्फबारी के बाद धाम की खूबसूरत वादियों को निहारने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कई गंभीर धाराएं जुड़ने के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    पत्नी पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कई गंभीर धाराएं जुड़ने के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    बर्फबारी के बाद केदारनाथ में बढ़ी रौनक, 19 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु, कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ने की उम्मीद, ठंड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट..

    बर्फबारी के बाद केदारनाथ में बढ़ी रौनक, 19 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु, कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ने की उम्मीद, ठंड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट..

    सरकारी स्कूल में नामांकन बढ़ाने की पहल को मिला सम्मान, प्रधानाध्यापिका कांति कोहली उत्तराखंड गौरव रत्न से सम्मानित

    सरकारी स्कूल में नामांकन बढ़ाने की पहल को मिला सम्मान, प्रधानाध्यापिका कांति कोहली उत्तराखंड गौरव रत्न से सम्मानित

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…