गुलाबराय मैदान में दूसरे दिन की पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थी दिखा रहे दम

गुलाबराय मैदान में दूसरे दिन की पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थी दिखा रहे दम।



(Tehelka uk न्यूज)

500 अभ्यर्थियों के सापेक्ष आज 397 अभ्यर्थी रहे हैं उपस्थित

रुद्रप्रयाग। गत दिवस की भांति आज दिनांक 04 मार्च 2025 (मंगलवार) की प्रातःकाल से जनपद रुद्रप्रयाग के भर्ती केन्द्र गुलाबराय मैदान में पुलिस भर्ती प्रक्रिया की शारीरिक दक्षता/मानक परीक्षा चल रही है।



पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री अक्षय प्रल्हाद कोंडे की अध्यक्षता व भर्ती बोर्ड में शामिल राजपत्रित अधिकारी गण व भर्ती ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल सहित भर्ती प्रक्रिया हेतु उपलब्ध रहे अभ्यर्थियों की उपस्थिति में भर्ती प्रारम्भ हुई है। आज के लिए आवंटित 500 अभ्यर्थियों में से कुल 397 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता/मानक परीक्षा हेतु उपस्थित रहे। जिनके द्वारा नाप-तोल (लम्बाई एवं सीने की माप) के उपरान्त क्रिकेट बॉल थ्रो, लम्बी कूद, चिनिंग-अप (बीम), दण्ड एवं बैठक में अपनी जोर आजमाइश की जा रही है। इन इवेंट्स में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की दौड़-चाल कराई जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक इवेंन्ट पर वीडियोग्राफी कराई जा रही है। 

  • Related Posts

    केदारनाथ में 2027 के लिए भाजपा टिकट की चर्चाएं शुरू, कई नामों पर मंथन तेज…..

    रुद्रप्रयाग। वर्ष 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव भले अभी दूर हों, लेकिन केदारनाथ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशियों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज होने…

    7 अगस्त को रुद्रप्रयाग के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद,मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जारी किए आदेश।

    रुद्रप्रयाग । भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 7 अगस्त को जनपद रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तीव्र से अति तीव्र वर्षा होने की संभावना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *