बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के तहत एक परिवार की अधिकतम दो जीवित पात्र बालिकाओं को लाभ दिए जाने का प्रावधान है। कन्या शिशु के जन्म पर 11 हजार रुपये तथा कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक अथवा कम से कम एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने और अविवाहित रहने वाली पात्र बालिका को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

विभाग की ओर से जारी अपील के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में जन्म लेने वाली पात्र बालिकाओं के अभिभावक www.nandagaurauk.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जन्म के आधार पर योजना का लाभ लेने के लिए बालिका के जन्म के छह माह के भीतर आवेदन करना अनिवार्य है। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण कर राजकीय मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में स्नातक अथवा कम से कम एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाली पात्र छात्राएं 30 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित पात्रता और अन्य आवश्यक शर्तों का पालन करना होगा। योजना से संबंधित अद्यतन शासनादेश और दिशा-निर्देश ऑनलाइन पोर्टल के साथ विभागीय वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। पात्र लाभार्थियों और अभिभावकों से आवेदन करने से पहले संबंधित दिशा-निर्देशों का अध्ययन करने की अपील की गई है।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के निदेशक बंसी लाल राणा ने सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को योजना का जनपद स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा बाल विकास परियोजना अधिकारियों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी पात्र बालिका योजना के लाभ से वंचित न रहे। योजना से संबंधित जानकारी के लिए लाभार्थी अपने जिले के जिला कार्यक्रम कार्यालय अथवा बाल विकास परियोजना कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित