चार धाम यात्रा के दृष्टिगत व डीएम के निर्देश पर रुद्रप्रयाग में बेलनी पुल की मरम्मत का कार्य हुआ

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत व  डीएम के निर्देश पर रुद्रप्रयाग में बेलनी पुल की मरम्मत का कार्य हुआ।



 {तहलका यूके /रुद्रप्रयाग}

रुद्रप्रयाग।  चारधाम यात्रा को सुव्यस्थित ढंग से संचालित कराने के लिए रुद्रप्रयाग बाजार में जाम की स्थिति न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देश दिए गए हैं कि बेलनी पुल का मरम्मत कार्य तत्परता से किया जाए जिससे छोटे वाहनों जिसमें एंबुलेंस एवं टैंपों ट्रैवल का संचालन शुरू किया जा सके।

      जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा चारधाम यात्रा के दृष्टिगत बेलनी पुल का मरम्मत कार्य आज से शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपाधीक्षक एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा बेलनी पुल का स्थलीय निरीक्षण किया।

      इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने अवगत कराया है कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत रुद्रप्रयाग बाजार में जाम की स्थिति से निपटने के लिए बेलनी पुल से जो टैंपों ट्रैवल एवं एंबुलेंस की आवाजाही हेतु प्रतिबंधित किया गया था उसे यात्रा के दृष्टिगत 20 सीटर वाहन एवं एंबुलेंस के लिए ही बेलनी पुल से आवाजाही की अनुमति होगी।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर त्रियुगीनारायण के सीमांत विद्यालय में विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, 125 ट्रैकसूट वितरित..

    रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र त्रियुगीनारायण स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान…

    राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में हॉर्टिकल्चर छात्रों ने उठाई आवाज,शिक्षकों की कमी के बीच दो अतिरिक्त प्राध्यापक पदों की मांग..

    रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में संचालित चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स हॉर्टिकल्चर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी का मामला उठाते हुए अतिरिक्त प्राध्यापक पद सृजित करने की मांग की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *