जंगलों की आग पर सख्त निगरानी, रुद्रप्रयाग में वनाग्नि रोकथाम तैयारियों का बड़ा निरीक्षण, ड्रोन सर्वे से लेकर कंट्रोल रूम तक परखी गई व्यवस्थाएं।

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद हेतु नामित वनाग्नि नोडल अधिकारी एवं डॉ. विनय भार्गव द्वारा रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में वनाग्नि रोकथाम के लिए की गई तैयारियों का निरीक्षण एवं समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने जाखनी क्रू स्टेशन और मॉडल क्रू स्टेशन अगस्त्यमुनि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मास्टर कंट्रोल रूम मॉनिटरिंग सिस्टम एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से चिन्हित सक्रिय वनाग्नि स्थलों का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने परिचालन सुरक्षा, कार्मिकों की उपलब्धता, संसाधनों की स्थिति, संसाधनों के त्वरित मोबिलाइजेशन तथा फील्ड स्टाफ की कार्य दक्षता की समीक्षा की। साथ ही वनाग्नि सीजन से पूर्व और पश्चात अभिलेखित किए जाने वाले महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।

वनाग्नि नियंत्रण से जुड़े फील्ड ऑपरेशनों का विस्तृत विश्लेषण करते हुए डॉ. विनय भार्गव ने फील्ड कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में वनाग्नि हॉटस्पॉट्स की स्थिति, ड्रोन सर्वेक्षण को और अधिक सघन बनाने, वनाग्नि की शीघ्र पहचान के लिए लीड-टाइम कम करने तथा प्रवर्तन एवं रिस्पॉन्स तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी रजत सुमन, उप प्रभागीय वनाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं अन्य वन कार्मिक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *