गंगा में डूब रहे व्यक्ति के लिए देवदूत बनी NDRF, लेकिन अस्पताल तक पहुचते ही टूट गई सांसें..

हरिद्वार: सप्तऋषि घाट में रविवार को गंगा स्नान के दौरान एक व्यक्ति नदी में डूब गया। मौके पर गंगा ड्यूटी में तैनात राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 15वीं वाहिनी की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर व्यक्ति को नदी से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, 24 मई 2026 को करीब 4:20 बजे सप्तऋषि घाट क्षेत्र में गंगा नदी में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना NDRF टीम को मिली। घटना श्री गणपति सच्चिदानंद आश्रम और श्री भद्रकाली पीठम के पास, लगभग 100 मीटर डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में हुई। सूचना मिलते ही घाट ड्यूटी पर पहले से तैनात NDRF की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

रेस्क्यू टीम में एक सब ऑफिसर सहित कुल 9 जवान शामिल थे। टीम आधुनिक फ्लड वॉटर रेस्क्यू उपकरणों, दो नावों और OBM के साथ मौके पर पहुंची और तेजी से अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद टीम ने डूब रहे व्यक्ति को गंगा नदी से बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर जवानों ने मौके पर ही CPR देकर उसे बचाने का प्रयास किया।

इसके बाद NDRF टीम अचेत अवस्था में व्यक्ति को तत्काल टाटा 610 वाहन से मेला चिकित्सालय लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष है, हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर/जीडी तिरेपन सिंह ने किया। अभियान पूरा होने के बाद NDRF टीम दोबारा घाट ड्यूटी पर लौट गई।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित