रात में घर लौट रहा युवक लापता,चमसिल के पास नदी में समाई बोलेरो,गोचर-बिजराकोट मार्ग पर बड़ा हादसा, SDRF-DDRF चला रही सर्च ऑपरेशन..

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में एक बोलेरो वाहन के नदी में समा जाने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 मई 2026 की सुबह करीब 06:30 बजे आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग को सूचना मिली कि एक बोलेरो वाहन गोचर से बिजराकोट की ओर जा रहा था, तभी चमसिल गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नदी में जा गिरा। हादसे के बाद से वाहन और चालक दोनों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश पर DDRF और SDRF की टीम जिला मुख्यालय से तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रोप की सहायता से नदी तक उतरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू कांटे और अन्य उपकरणों की मदद से नदी क्षेत्र में लगातार खोजबीन की जा रही है, लेकिन देर शाम तक वाहन और चालक का पता नहीं चल सका।
लापता चालक की पहचान राकेश सिंह पुत्र महिपाल सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी बिजराकोट, जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर UK 13 TA 1317 बताया गया है।
प्रशासन और रेस्क्यू टीमें लगातार सर्च अभियान में जुटी हुई हैं।

  • Related Posts

    भारी बारिश की चेतावनी के चलते रुद्रप्रयाग में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद।

    रुद्रप्रयाग : भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 10 जुलाई को जनपद रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा तथा आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश की संभावना जताए…

    टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 10 जुलाई को तहसील मुख्यालय में धरना देंगे शिक्षक

    उखीमठ। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की क्षेत्रीय शाखा उखीमठ ने पुरानी पेंशन बहाली तथा टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर 10 जुलाई को प्रस्तावित तहसील स्तरीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *