चौकी फाटा पुलिस ने किया मानवता पूर्ण कार्य,परिजनों ने पुलिस जताया आभार।

चौकी फाटा पुलिस ने किया मानवता पूर्ण कार्य,परिजनों ने पुलिस जताया आभार।



(Tehelka uk)

रुद्रप्रयाग।बुधवार प्रातःकाल एक गाड़ी मैक्स मैखण्डा में मलबे में फंसी होने एवम उसमें डिलीवरी केस के लिए फाटा अस्पताल आने के लिए एक महिला होने की सूचना फाटा पुलिस चौकी को मिली। इस सूचना पर चौकी प्रभारी फाटा विजय सैलानी अधीनस्थ पुलिस बल सहित तुरन्त मौके के लिए रवाना होकर रास्ते में गिरे पत्थरों को स्वयं ही हटवाते हुए मौके पर पहुंचे।



पुलिस के सरकारी वाहन से महिला को फाटा अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ देर की मशक्कत के बाद उनकी फंसी हुई गाड़ी भी निकलवा दी गई है। परिजनों ने पुलिस का आभार प्रकट किया गया है।

  • Related Posts

    केदारनाथ में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ का शिकंजा,बिना सत्यापन व पहचान पत्र के 15 लोगों पर कार्रवाई।

    रुद्रप्रयाग । केदारनाथ धाम की सुरक्षा, पवित्रता और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान चलाया गया। यात्रा मजिस्ट्रेट…

    टीईटी और पेंशन के मुद्दे पर शिक्षक एकजुट,जिला मुख्यालय में सरकार के खिलाफ बुलंद हुई आवाज..

    रुद्रप्रयाग, 18 जुलाई। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में शिक्षकों ने आरटीई अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *