जंगल चारा लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला, बुरी तरह किया घायल।

जंगल चारा लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला, बुरी तरह किया घायल।



भूपेन्द्र भण्डारी/tehelka uk न्यूज

रुद्रप्रयाग।पहाड़ों में लगातार इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही है वहीं आज मंगलवार सुबह जखोली ब्लॉक के धारकुंडी गांव की 55 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी घूसेणं सिंह पर भालू ने अचानक हमला किया। महिला पास के जंगल में चारा काटने गई थी ये घटना आज सुबह लगभग 9 से 9:30 बजे की बताई जा रही है।वन विभाग की टीम सूचना पर घटनास्थल पहुच गयी है तथा एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल लाया जा रहा है 


 जानकारी के अनुसार जखोली ब्लॉक के धारकुंडी गांव निवासी सुशीला देवी आज सुबह गांव से कुछ दूर चारा लेने गई थी अचानक पहले से घात लगाए भालू ने उन पर हमला कर दिया। वहीं महिला द्वारा शोर मचाने पर  आस पास के लोग पहुचे तथा भालू महिला को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया। वही घायल महिला को अब जिला अस्पताल भिजवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महिला के गाल व  बगल पर भालू ने काफी हमला किया है शरीर से काफी खून भी बह गया है।


पहाड़ों में लगातार जंगली जानवरों से लोग परेशान है कहीं भालू उत्पाद मचा रहा है तो कहीं गुलदार। शहरी इलाका हो या गांव सभी जगह लोग जंगली जानवरों के आतंक से परेशान है लगातर रुद्रप्रयाग के बेलनी क्षेत्र में भी गुलदार की चहलकदमी से लोग परेशान है।शाम होते ही दो दो गुलदार बेलनी कस्बे में घूम रहे है। जिसको देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्षेत्र में इनकी संख्या कितनी बढ़ गई है और अब इन पर नियंत्रण कर पाना मुश्किल हो रहा है लगातार बढ़ रही घटनाओं में कई महीनो से भालू की आतंकी घटनाएं व तेंदुए की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है  अब ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र सभी जगह लोगों में एक दहशत का माहौल बन गया है अब रात के समय लोग घर से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। इसप्रकार की घटनाओं पर विभाग को तुरंत ही अंकुश लगाना होगा।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर त्रियुगीनारायण के सीमांत विद्यालय में विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, 125 ट्रैकसूट वितरित..

    रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र त्रियुगीनारायण स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान…

    राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में हॉर्टिकल्चर छात्रों ने उठाई आवाज,शिक्षकों की कमी के बीच दो अतिरिक्त प्राध्यापक पदों की मांग..

    रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में संचालित चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स हॉर्टिकल्चर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी का मामला उठाते हुए अतिरिक्त प्राध्यापक पद सृजित करने की मांग की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *