जनपद में बारिश का अलर्ट, आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर पर दें जानकारी,जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर,त्वरित कार्यवाही के लिए तैयार।

जनपद में बारिश का अलर्ट, आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर पर दें जानकारी,जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर,त्वरित कार्यवाही के लिए तैयार।



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।मौसम विभाग द्वारा राज्य के अधिकांश जनपदों में अगले दो दिन बारिश, ओलावृष्टि तथा बिजली चमकने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सावधानी बरतने हेतु विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई है। 

जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड ओर है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि वे सभी मौसम के अलर्ट एवं पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए जरूरी सुरक्षा एहतियात बरतें। 


जिला प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति अथवा जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए हैं। जनता जीपीएस कैमरे द्वारा लोकेशन के साथ संबंधित स्थान की फोटोग्राफ्स तत्काल व्हाट्सएप्प नंबर 8958757335 पर उपलब्ध  कराए। इसके अतिरिक्त, किसी भी संबंधित जानकारी के लिए जनपद के आपातकालीन परिचालन केंद्र का टॉल फ्री नंबर 1077 एवं लैंडलाइन नंबर 01364233727 पर भी संपर्क किया जा सकता हैं। 

  • Related Posts

    रात में घर लौट रहा युवक लापता,चमसिल के पास नदी में समाई बोलेरो,गोचर-बिजराकोट मार्ग पर बड़ा हादसा, SDRF-DDRF चला रही सर्च ऑपरेशन..

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में एक बोलेरो वाहन के नदी में समा जाने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 मई 2026 की सुबह करीब 06:30 बजे आपदा कंट्रोल…

    भटवाड़ी में नल के पानी से निकले परजीवी, ग्रामीणों में दहशत,भारी बिल वसूल रहा विभाग, लेकिन पानी की शुद्धता पर उठे सवाल।

    रुद्रप्रयाग । रुद्रप्रयाग जनपद के भटवाड़ी गांव से पेयजल व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने नल के पानी में परजीवी और कीड़े जैसे जीव निकलने का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *