जनपद रुद्रप्रयाग की नई पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा भदाणे ने संभाला कार्यभार, मीडिया से की बातचीत.

जनपद रुद्रप्रयाग की नई पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा भदाणे ने संभाला कार्यभार, मीडिया से की बातचीत।



 (भूपेन्द्र भण्डारी/ तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद की नई पुलिस कप्तान  डॉ. विशाखा भदाणे ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने यात्राकाल में तीर्थ यात्रियों व आम नागरिकों की सुरक्षा पर केंद्रित रहते हुए सुगम यातायात पर ज़ोर देने की बात कही।  कार्यभार संभालते ही  एसपी ने मुख्यालय स्थित सभागार में प्रेस से जुड़े प्रतिनिधियों से मुलाकात कर अपनी प्राथमिकता बताई। कहा कि यात्रा की दृष्टि से जिला बेहद महत्वपूर्ण है जिसके लिये पूर्व तैयारियां ज़रूरी हैं। सुगम व दुर्घटना रहित यातायात के साथ ही सुरक्षा प्रार्थमिकता में रहेगा। कहा कि साइबर ठगी, नशाखोरी को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार की आवश्यकता है जिसमें की सभी वर्गों के प्रबुद्ध जनों का सहयोग लिया जायेगा।

डॉ विशाखा ने कहा कि जन सामान्य की सुगमता को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा व जिले के महत्वपूर्ण शहरों व स्थलों को हाई पॉवर कैमरों से लैस किया जायेगा जिसमे जनसहभागिता को बढ़ाया जायेगा

  • Related Posts

    क्रेशर प्लांट की जांच में सामने आईं अनियमितताएं। एडीएम ने अधिकारियों को सौंपी संयुक्त जांच की जिम्मेदारी

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के पोंडार मानसूना स्थित क्रेशर प्लांट का शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ऊखीमठ सहित राजस्व विभाग के…

    मौसम के चलते रुद्रप्रयाग में कल स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद,भारी बारिश व आकाशीय बिजली की चेतावनी के बीच जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश..

    रुद्रप्रयाग, 19 जुलाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 20 जुलाई 2026 को जनपद रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *