जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, होटल व ढाबा संचालकों को किसी भी दशा में शराब न पिलाने की दी गयी हिदायत।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, होटल व ढाबा संचालकों को किसी भी दशा में शराब न पिलाने की दी गयी हिदायत।


(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन व सीओ रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी के नेतृत्व में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा कस्बा रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न होटल, ढ़ाबों व रिजोर्ट में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वहां पर कार्यरत बाहरी स्टाफ का सत्यापन, आगंतुक रजिस्टर की जांच, विदेशी नागरिकों की सूचना एलआईयू को दी गई है या नही सम्बंधी अभिलेख, सीसीटीवी की कार्यशीलता, अग्निशमन विभाग द्वारा प्रदत्त अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता आदि सम्बन्धी जांच/सत्यापन की कार्यवाही की गई। सभी संचालको को उनके होटल ढ़ाबों में आने वाले ग्राहकों को शराब न पिलाये जाने की हिदायत दी गयी। किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु बताया गया।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर त्रियुगीनारायण के सीमांत विद्यालय में विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, 125 ट्रैकसूट वितरित..

    रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र त्रियुगीनारायण स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान…

    राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में हॉर्टिकल्चर छात्रों ने उठाई आवाज,शिक्षकों की कमी के बीच दो अतिरिक्त प्राध्यापक पदों की मांग..

    रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में संचालित चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स हॉर्टिकल्चर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी का मामला उठाते हुए अतिरिक्त प्राध्यापक पद सृजित करने की मांग की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *