दुखद हादसा : वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत, जबकि1व्यक्ति घायल

दुखद हादसा : वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत, जबकि1व्यक्ति घायल।


(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।जनपद रुद्रप्रयाग से वाहन दुर्घटना की खबर सामने आई है,जबकि इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत तथा एक व्यक्ति घायल होने की भी जानकारी मिल रही है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आज शाम 5 बजकर20 मिनट के आसपास    पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि घेघड़खाल जखोली में एक ईको वाहन संख्या UK 13 TA 1549 सड़क पर घुमाते समय अनियंत्रित होकर 300 मीटर नीचे गिर गया, वाहन में दो लोगों सवार थे, जिनमे से एक की मौके पर ही मौत हुई है, जबकि दूसरे व्यक्ति को अस्पताल ले जाते वक्त उसकी भी मौत हो गई है, तो वहीँ वाहन एक व्यक्ति वाहन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया है,घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया है।


मृतकों में-  अमन बिष्ट(16वर्ष) घेघड़ निवासी,,एंव राम सिंह बिष्ट (45वर्ष) निवासी घेघड़ रुद्रप्रयाग के बताए जा रहे हैं।


वहीँ घायल  हर्ष लाल (65 साल)    घेघड़ निवासी है।

  • Related Posts

    सिरोबगड़ भूस्खलन ट्रीटमेंट को मिली मंजूरी, 95.12 करोड़ की परियोजना से सुरक्षित होगी चारधाम यात्रा

    रुद्रप्रयाग । जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग के निरंतर प्रयासों और प्रभावी समन्वय का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-07 (पुराना एनएच-58) पर सिरोबगड़ क्षेत्र में लंबे समय से चली आ…

    संवेदनशीलता और सक्रियता की मिसाल, रुद्रप्रयाग पुलिस ने दो लापता महिलाओं को पहुंचाया घर

    रुद्रप्रयाग पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए राजस्व क्षेत्रों से लापता चल रही दो महिलाओं को सकुशल बरामद कर उनके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *