देर रात्रि में मंदाकिनी नदी के बीच फंसे व्यक्ति का पुलिस ने किया रेस्क्यू।

देर रात्रि में मंदाकिनी नदी के बीच फंसे व्यक्ति का पुलिस ने किया रेस्क्यू।



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।आज 8 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को रात्रि लगभग 09:30 बजे के आसपास पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना अगस्त्यमुनि को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुराना देवल के पास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण मंदाकिनी नदी के मध्य फंसा हुआ है। इस सूचना पर रात्रि अधिकारी उप निरीक्षक अनूप शर्मा (चौकी प्रभारी बसुकेदार) द्वारा पुलिस बल सहित घटनास्थल पर पहुंच कर नदी के मध्य फंसे व्यक्ति का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित मंदाकिनी नदी से बाहर निकाला गया एवं 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्तमुनि के लिए भिजवाया गया है।


*रेस्क्यू किए गए व्यक्ति का विवरण* –

 

लक्ष्मण पुत्र श्री उपेंद्र मेहता निवासी सहरसा, बिहार, हाल पता अगस्तमुनि जिला रुद्रप्रयाग।


*रेस्क्यू टीम में रहे अधिकारी कर्मचारी गणों का विवरण-*


1. अपर उप निरीक्षक अनूप शर्मा 

2. अपर उप निरीक्षक हरीश चंद्र 

3. मुख्य आरक्षी चालक संतोष सिंह 

4. आरक्षी विनीत सैनी 

5. आरक्षी विनोद 

6. अनुचर इंद्रजीत सिंह 

  • Related Posts

    आदमखोर बाघ के आतंक के 100 वर्ष: गुलाबराय में इतिहास को किया याद, 15 मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

    रुद्रप्रयाग, 26 जुलाई। रुद्रप्रयाग के ऐतिहासिक गुलाबराय में रविवार को आदमखोर बाघ के आतंक के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कलश लोक संस्कृति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से…

    केदारनाथ धाम में बुजुर्ग श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर

    रुद्रप्रयाग/केदारनाथ, 26 जुलाई। केदारनाथ धाम में दर्शन के दौरान रविवार को एक बुजुर्ग तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने पर रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *