दो दिन से लापता है युवती,बेटी के पिता ने की सहयोग की अपील ।

दो दिन से लापता है युवती,बेटी के पिता ने की सहयोग की अपील।



(तहलका यूके /रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग।पुलिस चौकी घोलतीर क्षेत्रान्तर्गत छिनका गांव की एक युवती पिछले दो दिन से लापता चल रही है। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दी है। 


छिनका गांव निवासी सतीश भट्ट की 19 वर्षीय बेटी विजय लक्ष्मी तीन अप्रैल से लापता चल रही है। युवती के पिता ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी कर्णप्रयाग महाविद्यालय से बीए कर रही है। वह तीन अप्रैल को सुबह नौ बजे घर से कॉलेज के लिए निकली थी। लेकिन वह कॉलेज नहीं पहुँची। काफी ढूंढ खोज के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया। इसके बाद घोलतीर चौकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई। उन्होंने आम लोगों से बेटी की तलाश में सहयोग की अपील की है। 


वहीं यूकेडी के केंदीय मीडिया प्रभारी मोहित डिमरी ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द युवती को ढूंढने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहाड़ से लड़कियों का गायब होना चिंता का विषय है। इस पर पुलिस प्रशासन को गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। 


नोट : किसी भी सज्जन को युवती के सम्बंध में कोई भी जानकारी हो तो कृपया निम्नलिखित फोन नंबर पर सूचित करें।

 +91 98716 66802

  • Related Posts

    बसुकेदार मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार,बड़ा हादसा टला, तीनों युवक सुरक्षित..

    रुद्रप्रयाग। बसुकेदार क्षेत्र में मंगलवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी…

    एसपी नीहारिका तोमर ने किया ऊखीमठ कोतवाली का औचक निरीक्षण

    रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने मंगलवार को कोतवाली ऊखीमठ का आकस्मिक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव और पुलिस कर्मियों के लिए चल रही सुविधाओं का जायजा लिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *