पत्रकार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने को लेकर पत्रकारों का शिष्टमंडल मिला पुलिस अधीक्षक वह जिलाधिकारी से

पत्रकार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने को लेकर पत्रकारों का शिष्टमंडल मिला पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी से।



(तहलका यूके न्यूज रुद्रप्रयाग)

रूद्रप्रयाग। पत्रकार कुलदीप राणा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है। आज रुद्रप्रयाग में पत्रकारों का एक शिष्टमंडल पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल और जिलाधिकारी मनोज गोयल  को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। पत्रकार संगठन स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के जिलाध्यक्ष हरीश गुसाईं ने कहा पत्रकारों के खिलाफ सोशल मीडिया में इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग करना यो न केवल एक पत्रकार बल्कि संपूर्ण पत्रकारिता जगत की मान प्रतिष्ठा को ठेस है उन्होंने कहा पुलिस को मामले में एफ आई आर दर्ज कर इसका संज्ञान लेना चाहिए और आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्यवाही की जानी चाहिए। 

वही वरिष्ठ पत्रकार अनुसूया प्रसाद मुलासी,  संदीप भटकोटी,सुनीत चौधरी, दीपक बेंजवाल, कालिका काण्डपाल, भूपेंद्र भण्डारी, रोहित डिमरी, अंकित भट्ट, कुलदीप राणा आजाद ने  इस मामले में पुलिस अधीक्षक वह जिलाधिकारी से कार्यवाही की मांग की है। 

उधर पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल व जिलाधिकारी मनुज गोयल ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आश्वासन दिया है कि मामले में तुरंत कार्यवाही की जाएगी। 

दरअसल दो बीते 2 मार्च को पत्रकार कुलदीप राणा आजाद ने सारी गांव की ढाणी मठ टोंक से भूस्खलन प्रभावितों की रिपोर्ट दिखाई थी जिसमें शिव सिंह रावत व अनिल रावत नाम के दो फेसबुक यूज रोने अभद्र टिप्पणी कर पत्रकार को धमकाने की कोशिश की गई थी इसी को लेकर लगातार पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, आम जनता द्वारा भारी आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है और लगातार पुलिस प्रशासन से इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की जा रही है।

  • Related Posts

    ऑरेंज अलर्ट के चलते रुद्रप्रयाग में कल सभी स्कूल बंदभारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी रहेगा अवकाश

    रुद्रप्रयाग, 27 जुलाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा 28 जुलाई को जनपद के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज से अति तेज बारिश…

    75 हजार गौ सेवकों की आवाज पहुंची राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक,रुद्रप्रयाग से 3000 पन्नों का ज्ञापन, ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की उठी मांग..

    रुद्रप्रयाग, 27 जुलाई। गौ संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर चल रहे देशव्यापी ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण के तहत सोमवार को रुद्रप्रयाग से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *