पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग ने तीन थाना प्रभारियों सहित चार निरीक्षकों व पॉंच उप निरीक्षकों के दायित्वों में किया फेरबदल।

पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग ने तीन थाना प्रभारियों सहित चार निरीक्षकों व पॉंच उप निरीक्षकों के दायित्वों में किया फेरबदल।

रुद्रप्रयाग। 07 अगस्त 2023 को पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने जनपद रुद्रप्रयाग के तीन थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। थाना प्रभारी अगस्त्यमुनि निरीक्षक सदानन्द पोखरियाल को प्रभारी डीसीआरबी पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग नियुक्त किया गया है। थानाध्यक्ष ऊखीमठ रहे उप निरीक्षक राजीव चौहान अगस्त्यमुनि के नये थानाध्यक्ष होंगे, वहीं अब तक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग के दायित्वों का निर्वहन कर रहे निरीक्षक सुरेश चन्द्र बलूनी को ऊखीमठ का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस कार्यालय की साइबर सैल के प्रभारी रहे निरीक्षक देवेन्द्र सिंह असवाल को सोनप्रयाग कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। प्रभारी डीसीआरबी पुलिस कार्यालय के दायित्वों का निर्वहन कर रहे निरीक्षक योगेन्द्र सिंह गुसाईं को प्रभारी साइबर सैल पुलिस कार्यालय नियुक्त किया गया है। इनके अतिरिक्त उपनिरीक्षक सुरेश कुमार को कोतवाली रुद्रप्रयाग से थाना गुप्तकाशी, उपनिरीक्षक ललित मोहन भट्ट को थाना अगस्त्यमुनि से थाना गुप्तकाशी, पुलिस लाइन में नियुक्त उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान एवं उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को थाना अगस्त्यमुनि पर नियुक्त किया गया है। 

स्थानान्तरित किये गये निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों को नवनियुक्ति पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन से अवगत कराये जाने के आदेश जारी किये गये हैं।

  • Related Posts

    बसुकेदार मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार,बड़ा हादसा टला, तीनों युवक सुरक्षित..

    रुद्रप्रयाग। बसुकेदार क्षेत्र में मंगलवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी…

    एसपी नीहारिका तोमर ने किया ऊखीमठ कोतवाली का औचक निरीक्षण

    रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने मंगलवार को कोतवाली ऊखीमठ का आकस्मिक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव और पुलिस कर्मियों के लिए चल रही सुविधाओं का जायजा लिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *