बुधवार को कांग्रेस का जनपद में था पद यात्रा का कार्यक्रम, चमोली हादसे के बाद आधे में किया स्थगित।

बुधवार को कांग्रेस का जनपद में था पद यात्रा का कार्यक्रम, चमोली हादसे के बाद आधे में किया स्थगित



(Tehelka uk. Rudraprayag)

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अगस्त्यमुनि के विजयनगर झूला पुल से तिलवाड़ा होते हुए भटवाड़ीसैंण तक 15 किमी की पदयात्रा निकाली है। यात्रा के भटवाड़ीसैंण पहुंचते ही चमोली जिले के नमामि गंगे प्रोजेक्ट में करंट फैलने की घटना में मारे गए 15 लोगों का समाचार सुनते ही पैदल यात्रा को स्थगित कर मृत लोगों के प्रति शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी गयी। बुधवार को पूर्व निर्धारित समयानुसार जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ स्वाभिमान न्याय यात्रा के तहत विजयनगर झूला पुल से तिलवाड़ा होते हुए रुद्रप्रयाग बस अड्डे तक पैदल यात्रा निकाले जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, किन्तु पद यात्रा के भटवाड़ीसैंण पहुंचते ही चमोली जिले के पीपलकोटि में नमामि गंगे प्रोजेक्ट में करंट लगने की घटना से 15 लोगों के मृत होने का समाचार मिलते ही कांग्रेस ने यात्रा स्थगित कर भटवाड़ीसैंण में शोक सभा आयोजित कर घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना प्रकट कर श्रद्धांजलि दी है। इससे पूर्व कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी रहे मनीष खण्डूड़ी के नेतृत्व में निकाली जा रही पदयात्रा के दौरान मनीष खण्डूड़ी ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के सारे सबूतों को नष्ट करने के साथ ही आज तक वीआईपी के नाम को सार्वजनिक नहीं किया है। कांग्रेस पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे जखोली प्रमुख प्रदीप थपलियाल,पूर्व विधायक मनोज रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण ने कहा है कि भाजपा शासन में मंहगाई, और बेरोजगारों के साथ कुठाराघात  करने के साथ ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के सिवाय अन्य कोई भी जनहित के कार्य नहीं किये हैं। पगयात्रा में मनीष खण्डूड़ी, पूर्व विधायक मनोज रावत, जखोली प्रमुख प्रदीप थपलियाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट,ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, हरीश गुंसाई,राकेश नेगी,विशन सिंह जगवाण, प्रशांत डोभाल, प्रमुख बिरोंखाल राजेश कंडारी, पूर्व जिपंस बीरेंद्र सिंह बुटोला, जिपंस नरेन्द्र सिंह बिष्ट,पूर्व प्रमुख विनोदचन्द,लक्ष्मण रावत, धनराज बंगारी, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष देवेंद्र भण्डारी, महावीर चौधरी,बंटी जगवाण, प्रमुख विजया देवी,जिपंस कुलदीप कण्डारी, पूर्व जिपंस दीपा आर्य, पूर्व जिपंस डॉ योगम्बर नेगी, धर्मपाल रावत, गिरीश नेगी,देवेश्वरी नेगी, गणेश तिवाड़ी, शर्मा लाल, रीता पुष्पवाण, कुंवर लाल, कविंद्र इष्टवाल ,संतोष रावत, पंकज भारती, अजय झिक्वाण,रजनी रावत,उमा कैन्तुरा, सुदेश देवी,राय सिंह बिष्ट,जिला महामंत्री महावीर पवार, सदर सिंह रावत, प्रदीप रौथाण, जिपंस गणेश तिवारी, जिपंस नरेंद्र बिष्ट, जिपंस कुलदीप कंडारी, संतोष रावत, दीपक रावत, जसपाल भारती, दीपक भंडारी, मौजी तिवारी, रितु पुष्पवाण,विजय राणा, जसपाल भारती, शांतिलाल, रमेश पंवार ,नरेंद्र मेवाड़,बलराम पवार, जयपाल पवार, विजय राज, सुखबीर रौतेला, गोपी रौथाण, अंकुर सिंह, गोपाल कुमार ,माधव सिंह नेगी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता स्वाभिमान न्याय यात्रा में शामिल थे।

  • Related Posts

    चंद्रपुरी गबनीगांव में देर रात आग की घटना, वाहन और दुकानें प्रभावितसूचना पर फायर सर्विस मौके पर पहुंची, आग बुझाने का कार्य जारी

    रुद्रप्रयाग जनपद के चंद्रपुरी क्षेत्र अंतर्गत गबनीगांव में देर रात आग लगने की घटना सामने आई है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जनवरी 2026 को…

    बारिश की बेरुखी से सुलगते पहाड़,जंगलों में आग, चारों ओर धुएं का साया,स्वास्थ्य और खेती पर बढ़ता खतरा।

    पहाड़ों में लंबे समय से बारिश न होने के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। मौसम की बेरुखी ने जहां एक ओर खेती-किसानी को गहरी चोट पहुंचाई है, वहीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *