ब्रेकिंग न्यूज : बहू को गुलदार के हमले से बचाते हुए सास को ही घायल कर गया गुलदार

ब्रेकिंग न्यूज : बहू को गुलदार के  हमले से बचाते हुए सास को ही घायल कर गया गुलदार।



रुद्रप्रयाग के फल ई गॉंव की महिला पर गुलदार ने किया हमला

(तहलका यूके रिपोर्ट -भूपेन्द्र भण्डारी /रुद्रप्रयाग )

रुद्रप्रयाग :  जनपद के विकास खण्ड अगस्त्यमुनि के फलई गॉंव मे आज सुबह लगभग 10 बजे के आसपास  सास और बहू घास लेने जा रही थी तो जंगल मे घात लगाकर छुपा गुलदार जैसे ही बहू के ऊपर झपने वाला था तो सास जानकी देवी ने हाथ पर रखी दरान्ती से गुलदार को भगाने चाहा मगर गुलदार ने उल्टा जानकी देवी के सर पर हमला कर उसे घायल कर दिया.


आपको बताते चले कि मामला जनपद रुद्रप्रयाग के विकास खण्ड अगस्त्यमुनि के फलई गॉंव का है जहाँ आस सुबह सास जानकी देवी अपने बहू के साथ घास लेने जंगल गईं थी, अचानक वहाँ एक गुलदार जानकी देवी की बहू पर हमला करने ही वाला था कि सास जानकी देवी की नजर गुलदार पर पड़ी और वह जोर से चिल्लाती हुई बहू को बचाने भागी,इस दौरान गुलदार ने उल्टा जानकी देवी पर जान लेवा हमला कर दिया जिससे जानकी देवी के सिर पर गुलदार के हमले गहरे निशान पड़ गये. 


वन दरोगा अनूप रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और आसपास से लोग वहाँ पहुँचे और घायल जानकी देवी को तुरंत अगस्त्यमुनि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और उसका प्राथमिक उपचार किया गया. 


डॉ विशाल द्वारा बताया गया कि महिला के सिर पर गुलदार द्वारा हमला किया गया है उनका प्राथमिक जरूरी उपचार किया जा चूका है अब उन्हें होश आ गया है,डॉ विशाल ने बताया कि मामला सिर से जुडा है इनका सीटी स्कैन जरूरी है उसके लिए उन्हें हायर सेन्टर भेजा जायेगा. वहीं साथ जानकी देवी की बहू भी बेहोश हो चुकी थी अब वे ठीक है. 



वहीं रुद्रप्रयाग डीएफओ अभिमन्यु ने बताया कि जैसे ही हमें सूचना मिली वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुँच गईं थी,और वन विभाग के अधिकारी घायल के साथ ही मौजूद है उन्हें जो भी स्वास्थ्य उपचार दिया जाना है वो दिलाया जा रहा है.साथ ही 

उन्होंने ऐसी घटनाओ को लेकर कहाँ कि जहाँ पर गुलदार के हमले होने की ज्यादा आशंका रहती है वहाँ कैमरे लगाये जायेगे ताकि गुलदारो पर नजर रहे.और रात को वन कर्मियों द्वारा गस्त  बढ़ाई जायेगी,

  • Related Posts

    चंद्रपुरी गबनीगांव में देर रात आग की घटना, वाहन और दुकानें प्रभावितसूचना पर फायर सर्विस मौके पर पहुंची, आग बुझाने का कार्य जारी

    रुद्रप्रयाग जनपद के चंद्रपुरी क्षेत्र अंतर्गत गबनीगांव में देर रात आग लगने की घटना सामने आई है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जनवरी 2026 को…

    बारिश की बेरुखी से सुलगते पहाड़,जंगलों में आग, चारों ओर धुएं का साया,स्वास्थ्य और खेती पर बढ़ता खतरा।

    पहाड़ों में लंबे समय से बारिश न होने के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। मौसम की बेरुखी ने जहां एक ओर खेती-किसानी को गहरी चोट पहुंचाई है, वहीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *