भारत भूषण भट्ट बने भाजपा जिलाध्यक्ष, चुनाव अधिकारी मुकेश कोली पर्यवेक्षक पुनीत मित्तल ने की जिला अध्यक्ष की घोषणा

भारत भूषण भट्ट बने भाजपा जिलाध्यक्ष, चुनाव अधिकारी मुकेश कोली पर्यवेक्षक पुनीत मित्तल ने की जिला अध्यक्ष की घोषणा



(Tehelka uk न्यूज)

प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा सहित विधायक भरत चौधरी एवं विधायक आशा नौटियाल ने दी नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई।

रुद्रप्रयाग-  जनपद रुद्रप्रयाग में भाजपा के वरिष्ठ नेता और सौंरा-जवाड़ी वार्ड से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट को रुद्रप्रयाग भारतीय जनता पार्टी का जिलाध्यक्ष चुना गया है। जिला चुनाव अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक मुकेश कोली और पर्यवेक्षक प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल ने भाजपा जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष की घोषणा की। इस मौके पर सूबे के कैबिनेट मंत्री व जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ,विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।



भाजपा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है,उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करुंगा। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सबके साथ मिलकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ताओं के माध्यम से आम जनमानस तक पहुुंचाने के लिए निरंतर काम किया जाएगा। 


नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि जिला संगठन में सभी वर्गों को उचित स्थान दिया जाएगा, जिससे जनपद में पार्टी का मजबूत संगठन बने। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह निवर्तमान जिला अध्यक्ष सहित सभी पूर्व पदाधिकारियों से समय-समय पर सलाह व सुझाव लेते रहेंगे। 



वहीं निवर्तमान जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट का माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए शुभकामनाएं दी।                                                       


जिला चुनाव अधिकारी मुकेश कोली एवं पर्यवेक्षक पुनीत मित्तल ने प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रदेश परिषद सदस्य के रूप में रुद्रप्रयाग विधान सभा से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विक्रम कंडारी एवं केदारनाथ विधानसभा से विपिन्न सेमवाल के नाम की घोषणा भी की।



इस दौरान निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, वाचस्पति सेमवाल,जिला महामंत्री विनोद देवशाली,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता भण्डारी,सरला खंडूरी, निवर्तमान उपाध्यक्ष जिला पंचायत सुमन तिवारी, जिला पंचायत सदस्य सुमन नेगी,अरुण चमोली,अनूप सेमवाल,देव प्रकाश सेमवाल, अजय सेमवाल,दरम्यान जख़वाल,शीला रावत, प्रदीप राणा,सुनील नौटियाल,जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल,रुद्रप्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र रावत सहित सभी मंडलों अध्यक्ष तथा कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पत्नी पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कई गंभीर धाराएं जुड़ने के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    रुद्रप्रयाग। जखोली क्षेत्र में पत्नी के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मानवेन्द्र सिंह राणा पुत्र…

    बर्फबारी के बाद केदारनाथ में बढ़ी रौनक, 19 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु, कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ने की उम्मीद, ठंड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट..

    रुद्रप्रयाग। विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम में कपाट बंद होने की तिथि नजदीक आने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है। हालिया बर्फबारी के बाद धाम की खूबसूरत वादियों को निहारने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कई गंभीर धाराएं जुड़ने के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    पत्नी पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कई गंभीर धाराएं जुड़ने के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    बर्फबारी के बाद केदारनाथ में बढ़ी रौनक, 19 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु, कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ने की उम्मीद, ठंड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट..

    बर्फबारी के बाद केदारनाथ में बढ़ी रौनक, 19 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु, कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ने की उम्मीद, ठंड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट..

    सरकारी स्कूल में नामांकन बढ़ाने की पहल को मिला सम्मान, प्रधानाध्यापिका कांति कोहली उत्तराखंड गौरव रत्न से सम्मानित

    सरकारी स्कूल में नामांकन बढ़ाने की पहल को मिला सम्मान, प्रधानाध्यापिका कांति कोहली उत्तराखंड गौरव रत्न से सम्मानित

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…