युवाओं हेतु विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलाॅग कार्यक्रम का होगा आयोजन।राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को मिलेगा बड़ी हस्तियों से संवाद करने का अवसर

युवाओं हेतु विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलाॅग कार्यक्रम का होगा आयोजन।राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को मिलेगा बड़ी हस्तियों से संवाद करने का अवसर



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।26वां राष्ट्रीय युवा उत्सव के तहत *विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलाॅग* कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण में जिला स्तर पर 5 दिसंबर तक ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद युवाओं को राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।


     नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि *26वां राष्ट्रीय युवा उत्सव* के तहत *विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलाॅग कार्यक्रम* का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष के युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर चयनित प्रतिभागी की राज्य स्तर पर निबंध प्रतियोगिता होगी तथा राज्य स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को 11 एवं 12 जनवरी, 2025 को दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाले *राष्ट्रीय युवा उत्सव* में भाग लेने का अवसर मिलेगा। बताया कि कार्यक्रम में युवाओं को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित यूथ आइकॉन अक्षय कुमार, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, ओलंपिक मेडलिस्ट, इंडस्ट्रलिस्ट आदि से संवाद करने का अवसर भी मिलेगा।
     उन्होंने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को नकद धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा। बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 05 दिसंबर, 2025 निर्धारित की गई है। साथ ही प्रतिभागी mybharat. gov.in पर ऑनलाइन प्रतिभाग कर सकते हैं।

  • Related Posts

    रात में घर लौट रहा युवक लापता,चमसिल के पास नदी में समाई बोलेरो,गोचर-बिजराकोट मार्ग पर बड़ा हादसा, SDRF-DDRF चला रही सर्च ऑपरेशन..

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में एक बोलेरो वाहन के नदी में समा जाने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 मई 2026 की सुबह करीब 06:30 बजे आपदा कंट्रोल…

    भटवाड़ी में नल के पानी से निकले परजीवी, ग्रामीणों में दहशत,भारी बिल वसूल रहा विभाग, लेकिन पानी की शुद्धता पर उठे सवाल।

    रुद्रप्रयाग । रुद्रप्रयाग जनपद के भटवाड़ी गांव से पेयजल व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने नल के पानी में परजीवी और कीड़े जैसे जीव निकलने का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *