रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा आधा किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार, भेजा जेल।

रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा आधा किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार, भेजा जेल।



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के उद्देश्य से एसपी रुद्रप्रयाग श्री अक्षय प्रहलाद कोंडे ने  जनपद के सभी थाना प्रभारियों को युवा वर्ग में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोके जाने हेतु स्कूलों व छात्र -छात्राओं के बीच जाकर नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरुक किए जाने तथा नशे का काला कारोबार करने वालों के विरुद्ध शिकंजा कसने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही जनपद के सभी थाना प्रभारियों को आगामी नागर निकाय निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। 

निर्गत निर्देशों के क्रम में गत दिवस दिनांक 20 जनवरी 2025 को जनपद की कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से स्थान मंडोला के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 504 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। जिसके विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग पर एन.डी.पी.एस. अधिनियम की धारा 08/20 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


*गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का विवरणः-* 


खिलाप राम पुत्र श्री बचुवा राम निवासी ग्राम रुईसाण चुक डुंगरी तहसील थराली जिला चमोली।


*पुलिस टीम का विवरणः-*


1- निरीक्षक मनोज नेगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग

2- उपनिरीक्षक जयवीर सिंह रावत, चौकी प्रभारी घोलतीर, कोतवाली रुद्रप्रयाग

3- आरक्षी अनूप लिंगवाल, चौकी घोलतीर, कोतवाली रुद्रप्रयाग

4- आरक्षी रामनारायण ध्यानी, चौकी घोलतीर, कोतवाली रुद्रप्रयाग


पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने बताया कि जनपद पुलिस के स्तर से वर्ष 2025 में एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत दूसरी कार्यवाही की गयी है। उन्होने कहा कि एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत की जा रही कार्यवाही सराहनीय है तथा आगे भी इस मिशन के अनुरूप उचित कार्यवाही करने का भरोसा जताया गया है। उनके द्वारा पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये नगद पारितोषिक प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है।

  • Related Posts

    जंगलों की आग पर सख्त निगरानी, रुद्रप्रयाग में वनाग्नि रोकथाम तैयारियों का बड़ा निरीक्षण, ड्रोन सर्वे से लेकर कंट्रोल रूम तक परखी गई व्यवस्थाएं।

    रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद हेतु नामित वनाग्नि नोडल अधिकारी एवं डॉ. विनय भार्गव द्वारा रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में वनाग्नि रोकथाम के लिए की गई तैयारियों का निरीक्षण एवं समीक्षा की गई।…

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक भूचाल, देर रात 29 अफसरों के तबादले,नई जिम्मेदारियों के साथ कई जिलों में बदले गए चेहरे..

    देहरादून : देहरादून से उत्तराखण्ड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। देर रात जारी तबादला आदेश में 19 आईएएस और 10 पीसीएस/सचिवालय सेवा अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *