वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, अवैध अतिक्रमण को किया ध्वस्त

वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, अवैध अतिक्रमण को किया ध्वस्त।



(भूपेन्द्र भण्डारी/तहलका यूके न्यूज रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग जनपद के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चोपता दुगलबिट्टा में आज वन विभाग तहसील प्रशासन व पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही  करते हुए अवैध रूप से निर्मित टैंटों को ध्वस्त किया। कोर्ट के आदेश पर यह कार्यवाही की गई। 


दरअसल प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चोपता दुगलबिट्टा में सेंचुरी  क्षेत्र में लगातार  स्थानीय लोगों द्वारा पर्यटकों को रहने के लिए वहां बुग्यालों को खुर्द बुर्द कर  टैंटों का निर्माण किया जा रहा था। कोर्ट के आदेशों पर आज वन विभाग तहसील प्रशासन व पुलिस ने तीन टैंटों को ध्वस्त कर दिया। 



दूसरी तरफ स्थानीय लोग इसे अपना हक हकूक मानते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां सरकार पर्यटन से स्वरोजगार अपनाने की बात कर रही है तो वही स्थानीय रोजगार को समाप्त करने की  कारवाही प्रशासन और सरकार  द्वारा की जा रही है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर त्रियुगीनारायण के सीमांत विद्यालय में विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, 125 ट्रैकसूट वितरित..

    रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र त्रियुगीनारायण स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान…

    राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में हॉर्टिकल्चर छात्रों ने उठाई आवाज,शिक्षकों की कमी के बीच दो अतिरिक्त प्राध्यापक पदों की मांग..

    रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में संचालित चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स हॉर्टिकल्चर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी का मामला उठाते हुए अतिरिक्त प्राध्यापक पद सृजित करने की मांग की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *