श्री केदारनाथ धाम के लिए हैली सेवाएं शुरू, दर्शन कर प्रफुल्लित हुए श्रद्धालु

श्री केदारनाथ धाम के लिए हैली सेवाएं शुरू, दर्शन कर प्रफुल्लित हुए श्रद्धालु 


(Tehelka uk)

श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर हुई अतिवृष्टि के चलते प्रभावित यात्रा एव बाबा के दर्शन दोबारा शुरू कराने के लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन पर गुरुवार को मौसम साफ होने के बाद हैली सेवाओं से यात्रा एव दर्शन शुरू हो गए हैं। वहीं धाम में हैली रेस्क्यू का इंतजार कर रहे 33 यात्रियों को भी एमआई 17 एव अन्य हैली सेवाओं के माध्यम से दोपहर तक रेस्क्यू कर लिया गया है। 


सीईओ बीकेटीसी योगेंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में केदारनाथ धाम में रेस्क्यू एव राहत कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। गुरुवार सुबह मौसम साफ होते ही वायु सेना के एमआई 17 एव अन्य हैली सेवाओं के माध्यम से धाम में रह रहे श्रद्धालुओं को शेरसी एव चारधाम हेलीपैड पर उतारा गया। हैली सेवाओं से पर्याप्त राशन एव अन्य अनिवार्य सामग्री भी पहुंच गई है। उधर, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी के निर्देशन पर हैली सेवाओं से बाबा केदार के दर्शनों के लिए भी लोगों ने पहुंचना शुरू कर दिया है।

  • Related Posts

    केदारनाथ धाम में बुजुर्ग श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर

    रुद्रप्रयाग/केदारनाथ, 26 जुलाई। केदारनाथ धाम में दर्शन के दौरान रविवार को एक बुजुर्ग तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने पर रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।…

    केदारनाथ में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ का शिकंजा,बिना सत्यापन व पहचान पत्र के 15 लोगों पर कार्रवाई।

    रुद्रप्रयाग । केदारनाथ धाम की सुरक्षा, पवित्रता और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान चलाया गया। यात्रा मजिस्ट्रेट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *