सीएम ने एक क्लिक पर केदारघाटी के आपदा प्रभावितों को जारी किए 9 करोड़ 64 लाख

सीएम ने एक क्लिक पर केदारघाटी के आपदा प्रभावितों को जारी किए 9 करोड़ 64 लाख



(Tehelka uk न्यूज)

देहरादून ।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत केदारनाथ क्षेत्र में अतिवृष्टि से लिनचौली से सोनप्रयाग तक पैदल तथा मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से विभिन्न प्रभावित व्यवसायियों की क्षतिपूर्ति हेतु 9 करोड 64 लाख की राहत धनराशि को डीबीटी के माध्यम से प्रभावितों को हस्तांतरण की। 


मुख्यमत्री ने पूर्व में मुख्यमंत्री राहत कोष से लिनचौली से सोनप्रयाग तक के अतिवृष्टि के प्रभावितों की क्षतिपूर्ति हेतु जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग से प्राप्त प्रस्तावानुसार 09 करोड 08  लाख की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत की थी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री द्वारा आपदा प्रभावितों के लिए 56 लाख की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की। इस प्रकार मुख्यमंत्री द्वारा कुल 9 करोड 64 लाख की राहत धनराशि को डीबीटी के माध्यम से प्रभावितों को भेजी गई। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ क्षेत्र में आई आपदा एक दुखद घटना थी। स्थानीय लोगों की सहायता एवं प्रशासन की मदद से रेस्क्यू अभियान तेज़ी से पूर्ण किया गया। उन्होंने कहा आपदा के दौरान प्रभावित हुए लोगों एवं व्यापारियों की मदद के लिए राज्य सरकार हमेशा तत्पर रहेगी। केदारनाथ यात्रा मार्ग को और सुगम बनाए जाने पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। चार धाम यात्रा ने पुनः रफ्तार पकड़ ली है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भव्य एवं दिव्य केदारनाथ बनाने का कार्य गतिमान है। केदारनाथ क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं पर निरंतर कार्य चल रहा है इन योजनाओं से स्थानीय लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता प्रदान हो रही है। उन्होंने कहा केदारनाथ क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है एवं स्थानीय लोगों की हर संभव मदद हेतु सरकार संकल्पित है। 


गौरतलब है कि इस वर्ष 31 जुलाई को केदारनाथ क्षेत्र में अतिवृष्टि से लिनचौली से सोनप्रयाग तक पैदल तथा मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे विभिन्न व्यवसायियों स्थानीय लोगों को काफी नुकसान हुआ था। 


इस अवसर पर रुद्रप्रयाग के विधायक श्री भरत चौधरी गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पांडे, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग डॉ. सौरव गहरवार एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    केदारनाथ जाने वालों के लिए अहम खबर,हेली नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने दी जानकारी,11 अप्रैल दोपहर से शुरू होगी बुकिंग..

    केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। श्री केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग 11 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह बुकिंग…

    बर्फ की मोटी चादर के बावजूद जारी है केदारनाथ मिशन,डीएम विशाल मिश्रा कर रहे लगातार मॉनिटरिंग,हर हाल में पूरी होंगी व्यवस्थाएं

    रुद्रप्रयाग । जनपद रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही भारी बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियां रफ्तार के साथ जारी हैं। धाम और पैदल मार्ग पर मोटी बर्फ की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *