*सुधार को लाया जा रहा खराब हेली हुआ क्रैश,वायु सेना के एमआई 17 से हैंग कर गौचर हवाई पट्टी ले जाया जा रहा था खराब हेली*

*सुधार को लाया जा रहा खराब हेली हुआ क्रैश,वायु सेना के एमआई 17 से हैंग कर गौचर हवाई पट्टी ले जाया जा रहा था खराब हेली


(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग। 24 मई 2024 को लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आने से जिस हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी वो आज सुबह क्रैश हो गया। हेली को ठीक करने के उद्देश से वायु सेना के एमआई 17 हेलिकॉप्टर की मदद से हैंग करके गौचर हवाई पट्टी पहुंचाया जा रहा था। इस दौरान एमआई 17 डिसबैलेंस होने लगा।  खतरे को भांपते हुए पायलट ने खाली स्थान देखते हुए हेली को घाटी में ड्रॉप कर दिया।


 जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि 24 मई 2024 को क्रिस्टल एविएशन कंपनी में  तकनीकी खराबी आने के कारण पायलट की सूझबूझ से हेली को केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूरी पहले ही आपात स्थिति में लैंडिंग कराई गई थी। पायलट की सूझबूझ से हेली में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग हुई थी। 

      पर्यटन अधिकारी ने बताया कि शनिवार को हेली को ठीक करवाने के लिए गौचर हवाई पट्टी ले जाने की योजना थी, जिसके अनुसार सुबह सात बजे करीब वायु सेना के एमआई 17 हेलीकॉप्टर से क्रिस्टल एविएशन के हेली को हैंग कर गौचर पहुंचाया जाना था। थोड़ा दूरी पर आते ही हेली के भार एवं हवा के प्रभाव से एमआई 17 का बैलेंस बिगड़ने लगा, जिसके चलते थारू कैंप के नजदीक पहुंचने पर एमआई 17 से हेलीकॉप्टर को ड्रॉप करना पड़ा। हेली में कोई यात्री या समान नहीं था। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम स्थिति का मुआयना कर रही है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि हेली क्रैश में किसी के हताहत होने संबंधित अफवाह न फैलाई जाए।

  • Related Posts

    केदारनाथ में 2027 के लिए भाजपा टिकट की चर्चाएं शुरू, कई नामों पर मंथन तेज…..

    रुद्रप्रयाग। वर्ष 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव भले अभी दूर हों, लेकिन केदारनाथ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशियों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज होने…

    7 अगस्त को रुद्रप्रयाग के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद,मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जारी किए आदेश।

    रुद्रप्रयाग । भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 7 अगस्त को जनपद रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तीव्र से अति तीव्र वर्षा होने की संभावना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *