अवैध शराब की तस्करी करना पड़ गया भारी,84 पव्वे शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

अवैध शराब की तस्करी करना पड़ गया भारी,84 पव्वे शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।













(तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गए निर्देशों एवं क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम हेतु दिये गए निर्देशों के क्रम में थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था, कानून व्यवस्था, संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 84 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब सोलमेट व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया गया। 

अभियुक्त के विरुद्ध थाना गुप्तकाशी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

अभियुक्त का विवरण 

विनय पुत्र पुष्कर लाल निवासी ग्राम ल्वारा थाना गुप्तकाशी जिला रुद्रप्रयाग (उम्र 28 वर्ष)


पुलिस टीम का विवरण 

मुख्य आरक्षी मनोज कुमार -थाना गुप्तकाशी

आरक्षी राजकुमार त्यागी – थाना गुप्तकाशी


नशे की तस्करी करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान निरन्तर जारी है।

  • Related Posts

    त्योहारों पर सुरक्षा का सख्त पहरा, रुद्रप्रयाग पुलिस का रात्रि गश्त अभियान तेजसंदिग्ध गतिविधियों पर नजर, हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

    आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए द्वारा व्यापक स्तर पर रात्रिकालीन गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस…

    वर्दी को सलाम,सेवा को नमन-डीएसपी प्रबोध कुमार घिल्डियाल की भावुक विदाई,दशकों की कर्तव्यनिष्ठा के बाद नम आँखों से दी गई सम्मानपूर्ण विदाई।

    जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार के लिए आज का दिन भावनाओं से भरा रहा, जब पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल को उनकी अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस लाइन रतूड़ा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *