पुलिस लाइन रतूड़ा में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन, पुलिस बल ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग

रुद्रप्रयाग । आज मंगलवार को पुलिस लाइन रतूड़ा के प्रांगण में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने तथा कार्यक्षमता में वृद्धि के उद्देश्य से एक विशेष योग कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर के नेतृत्व में आयोजित इस योग सत्र में जनपद के पुलिस बल ने पूर्ण उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रतिभाग किया।

योग सत्र के दौरान प्रशिक्षक ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को विभिन्न योगासनों, सूक्ष्म व्यायामों तथा प्राणायाम का अभ्यास कराया। प्रशिक्षण में विशेष रूप से उन यौगिक क्रियाओं पर बल दिया गया, जो पुलिस की चुनौतीपूर्ण एवं तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच मानसिक शांति बनाए रखने और तनाव प्रबंधन में सहायक सिद्ध होती हैं। प्रशिक्षक ने बताया कि नियमित योग अभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ और व्याधिमुक्त रखता है, बल्कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, एकाग्रता और मानसिक संतुलन बनाए रखने की शक्ति प्रदान करता है।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक विकास पुण्डीर ने पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस की ड्यूटी अत्यंत चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण होती है, ऐसे में स्वयं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखना अनिवार्य आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से पुलिसकर्मी अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ और संतुलित जीवन भी व्यतीत कर सकते हैं, क्योंकि एक स्वस्थ पुलिस बल ही समाज के प्रति बेहतर जनसेवा की आधारशिला है।

कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल को योग के माध्यम से अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ना रहा। सत्र के अंत में सभी उपस्थित कार्मिकों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। सकारात्मक एवं स्वास्थ्यवर्धक वातावरण के साथ योग कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

  • Related Posts

    केदारनाथ में बिगड़ी श्रद्धालुओं की तबीयत, संयुक्त टीम ने किया त्वरित रेस्क्यू, NDRF-SDRF-DDRF की मुस्तैदी,बीमार यात्रियों को किया एयरलिफ्ट..

    रुद्रप्रयाग । केदारनाथ धाम में यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। ऊंचाई और मौसम के प्रभाव के चलते…

    रात में घर लौट रहा युवक लापता,चमसिल के पास नदी में समाई बोलेरो,गोचर-बिजराकोट मार्ग पर बड़ा हादसा, SDRF-DDRF चला रही सर्च ऑपरेशन..

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में एक बोलेरो वाहन के नदी में समा जाने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 मई 2026 की सुबह करीब 06:30 बजे आपदा कंट्रोल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *