ऊखीमठ नगर में कड़ाके की ठंड में आवारा पशुओं की सुध लेने वाला कोई नहीं। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने आवारा पशुओं के सम्बंध में एसडीएम को सोपा ज्ञापन।

ऊखीमठ नगर में कड़ाके की ठंड में आवारा पशुओं की सुध लेने वाला कोई नहीं। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने आवारा पशुओं के सम्बंध में एसडीएम को सोपा ज्ञापन।


{भूपेन्द्र भण्डारी/Tehelka uk न्यूज}

ऊखीमठ।उखीमठ नगर बाजार में व पूरे नगर क्षेत्र के अंतर्गत घूम रहे आवारा मवेशियों के संबंध में आज व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव भट्ट ने उप जिलाधिकारी से की मुलाकात व सोपा ज्ञापन। उन्होंने कहा कि मवेशियों के कान पर लगे टोकन नंबर से इनके पशु मालिकों के खिलाफ पशु उत्पीड़न की कार्रवाई करने व इन मवेशियों के रहने की व्यवस्था की जाय। ऊखीमठ में कड़ाके की ठंड में नगर में घूम रहे लावारिस गोवंशों की शुद्ध लेने वाला कोई नहीं।व्यापार मंडल ने आज एसडीएम को ज्ञापन सोपा तथा गोवंश बामुश्किल से भावनो की दीवारों के सहारे रात गुजर रहे हैं।नगर में तीन दर्जन से अधिक गोवंश लावारिस घूम रहे हैं।जिन्होंने किसानों की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा दिया है। स्थानीय व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजीव भट्ट ने कहा की गोवंश की हालत बेहद दयनीय है और इस कप कपाती ठंड में खुले आसमान के नीचे राते गुजारने को बेबस है।वही एसडीएम ऊखीमठ अनिल शुक्ला ने कहा कि इस संबंध में जानकारी लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    धधकती अग्नि में देवत्व का साक्षात अवतरण,जाख मेले की प्राचीन परम्परा में जाखराजा का अलौकिक नृत्य,हजारों श्रद्धालुओं ने देखा आस्था का जीवंत चमत्कार..

    रुद्रप्रयाग जनपद के जाखधार में सदियों पुरानी आस्था, परम्परा और लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम एक बार फिर देखने को मिला, जब 11वीं सदी से चली आ रही ऐतिहासिक जाख मेले…

    तीन दिन तक चला निरीक्षण अभियान, यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं का आकलन,यात्रा ड्यूटी से पहले पुलिस की तैयारी, बुनियादी सुविधाओं पर खास ध्यान…

    रुद्रप्रयाग : आगामी 22 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम यात्रा के सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *