केदारनाथ धाम में पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा ,हेली में सवार पायलट सहित दो डॉक्टर थे सवार।

केदारनाथ धाम में पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा ,हेली में सवार पायलट सहित दो डॉक्टर थे सवार। 

(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।केदारनाथ धाम में एक मरीज को रेस्क्यू करने पहुंचे संजीवनी हेली एंबुलेंस की आपातकाल लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। हेली में एम्स ऋषिकेश से आई मेडिकल टीम भी सवार थी।  सफल आपातकाल लैंडिंग के चलते पायलट सहित मेडिकल की टीम सुरक्षित है। 

जिला पर्यटन अधिकारी एवं नोडल हेली सेवा राहुल चौबे ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम में दर्शन को पहुंची एक महिला श्रद्धालु सांस लेने में अधिक समस्या होने लगी। तबियत ज्यादा बिगड़ती देख राज्य सरकार की हेली एंबुलेंस सेवा संजीवनी की मदद ली गई। हेली में एम्स से मेडिकल टीम भी साथ केदारनाथ पहुंच रही थी, जिसमें एक डॉक्टर एवं एक नर्सिंग स्टाफ भी शामिल था। केदारनाथ के मुख्य हेलीपैड पर लैंडिंग से पहले ही हेली में कुछ तकनीकि खराबी आ गई। जिसे समय पर भांपते हुए पायलट ने हेलीपैड से ठीक पहले समतल स्थान पर लैंडिंग करना उचित समझा। पायलट की सूझबूझ से सफल आपातकाल लैंडिंग हो सकी और हेली में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हालांकि हेली का टेल रोटर टूट गया है। इस पूरे मामले की तकनीकि जांच डीजीसीए द्वारा की जाएगी जिसके उपरांत तकनीकि खामी की सही जानकारी मिल सकेगी।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…