थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत हुए हत्याकाण्ड के हत्यारोपितों को जनपद पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के उपरान्त भेजा गया जेल।

थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत हुए हत्याकाण्ड के हत्यारोपितों को जनपद पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के उपरान्त भेजा गया जेल।



(Tehelka uk न्यूज)

गुप्तकाशी। थाना गुप्तकाशी पुलिस को सूचना मिली कि थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत के ग्राम बेडुला में एक व्यक्ति को उसके पुत्रों द्वारा जान से मारने तथा उसका अन्तिम संस्कार कर दिया गया है। थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा सूचना पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर वर्णित घटनाक्रम के सम्बन्ध में आस-पास पूछताछ कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। इस सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के स्तर से भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस घटनाक्रम में मृतक की पहचान बलवीर सिंह राणा, निवासी ग्राम बेडूला, थाना गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग के रुप में हुई तथा प्रथम दृष्टया मृतक के दो पुत्रों द्वारा पारिवारिक विवाद के चलते स्वंय के पिता की हत्या करने की बात प्रकाश में आयी। जिसमें उनके द्वारा अपने पिता का अन्तिम संस्कार भी मौके पर कर दिया गया था। घटना के सम्बन्ध में गत दिवस देर सांयकाल तहरीर प्राप्त होने पर थाना गुप्तकाशी में हत्या एवं साक्ष्य मिटाने के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके द्वारा पुलिस के समक्ष इकबालिया बयानों में उनके पिता द्वारा कई वर्षों से की जा रही क्रूरता के चलते उनकी हत्या करना स्वीकार किया गया। पुलिस के स्तर से इनको आज सम्बन्धित माननीय न्यायालय में पेश करने के उपरान्त मा0 न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी (जिला चमोली) भेजा गया है। 


*अभियुक्तों का विवरणः-*


1- अमित राणा पुत्र बलवीर सिंह राणा, निवासी ग्राम बेडूला, थाना गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग। 

2- मनीष राणा, पुत्र बलवीर सिंह राणा, निवासी ग्राम बेडूला, थाना गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग।


*पुलिस टीम का विवरणः-*


1- वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुलदीप पन्त थाना गुप्तकाशी

2- उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, थाना गुप्तकाशी

3- महिला अपर उपनिरीक्षक उषा ध्यानी, थाना गुप्तकाशी

4- मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश, थाना गुप्तकाशी 

5- आरक्षी गम्भीर शाह, थाना गुप्तकाशी

6- आरक्षी भानु प्रताप सिंह, थाना गुप्तकाशी

  • Related Posts

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से आए विस्तारक…

    भीमचूला आंगनबाड़ी केंद्र में सजा पोषण का रंग, गोद भराई से अन्नप्राशन तक हुए कार्यक्रम

    पोषण माह के तहत आयोजित हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम, अतिथियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के प्रयासों को सराहा रुद्रप्रयाग । आंगनबाड़ी केंद्र भीमचूला में सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत आंगन मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…