बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त,दो घायल।

 बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त,दो घायल।



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग-  जनपद रुद्रप्रयाग से वाहन दुर्घटना की खबर सामने आई है,जहाँ तड़के सुबह 4 बजे के आसपास बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाखरा और नरकोटा के बीच सम्राट होटल के समीप एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह वाहन सब्जी लेकर रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था।



जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि आज शनिवार तड़के लगभग 4 बजे सुबह UP 20BT2690 पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर  नदी किनारे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही DDRF और SDRF की टीमों को तुरन्त मौके पर रवाना किया गया। 


इस दुर्घटना में दो लोग घायल हुए, जिनमें जाकिर (उम्र 40 वर्ष),निवासी बागुवाला, नजीमाबाद को श्रीनगर बेस हॉस्पिटल रेफर किया गया


 जबकि साहेब (उम्र 28 वर्ष, पुत्र सकील), निवासी बागुवाला नजीमाबाद, का जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में उपचार चल रहा है।

  • Related Posts

    24 अद्धे व 3 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद,नशे के खिलाफ अभियान में रुद्रप्रयाग पुलिस को सफलता

    रुद्रप्रयाग जनपद में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 मार्च को कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने चौकी दुर्गाधार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को…

    त्योहारों पर सुरक्षा का सख्त पहरा, रुद्रप्रयाग पुलिस का रात्रि गश्त अभियान तेजसंदिग्ध गतिविधियों पर नजर, हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

    आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए द्वारा व्यापक स्तर पर रात्रिकालीन गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *