रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब समिति द्वारा “रुद्र गौरव सम्मान” समारोह का किया गया आयोजन।

रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब समिति द्वारा “रुद्र गौरव सम्मान” समारोह का किया गया आयोजन।


(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब समिति के तत्वावधान में आज मुख्यालय के समीप ज्वाला पैलेस में “रुद्र गौरव सम्मान कार्यक्रम किया गया,जिसमें  पत्रकारिता, शिक्षा, कृषि बागवानी, पर्यावरण, साहित्य और समाज सेवा से जुड़े 28 प्रतिभाओं को रुद्र गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया गया।


बताते चलें कि पहली बार रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी और केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर रुद्रप्रयाग की छात्राओं ने स्वागत गायन से अतिथियों का स्वागत किया।


केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने पत्रकारिता के कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए इस तरह के आयोजनों को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि जनपद के जिन लोगों को प्रेस क्लब द्वारा सम्मानित किया गया, उससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी और लोग अपने अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करेंगें।


मुख्य अतिथि रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब समिति बहुत ही सराहनीय पहल की गई है, साथ ही समाज के लिए अपने अपने क्षेत्रों में निरतंर कार्य करने वाली छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच पर सम्मानित किया गया है,उनसे प्रेरित होकर अन्य लोग भी समाज के लिए बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। 


समारोह की अध्यक्षता उत्तराचंल प्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र कण्डारी ने की।उन्होंने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए संघर्षरत है, उन्होंने रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी।


रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब समिति के अध्यक्ष कुलदीप राणा आजाद ने बताया कि क्लब का उद्देश्य पत्रकारों की एकता को बढ़ावा देना और जनपक्षीय कार्यों के लिए जन जागरण करना है। समिति के सचिव भूपेन्द्र भण्डारी और कोषाध्यक्ष प्रदीप सेमवाल ने बताया कि इस सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार कैलाश खण्डूड़ी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ.जी एस खाती सहित 28 सम्मानित लोगों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।



कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायिका आरती गुसाईं सहित स्कूली छात्राओं एंव महिलाओं कीर्तन मण्डली द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक गीतों की प्रस्तुति दी गई।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…