भाजपा ने मुख्यालय में फूंका बिलावल का पुतला,पाकिस्तान के विदेश मंत्री की टिप्पणी पर जताई जोरदार आपत्ति।

भाजपा ने मुख्यालय में फूंका बिलावल का पुतला,पाकिस्तान के विदेश मंत्री की टिप्पणी पर जताई जोरदार आपत्ति।

 


(तहलका यूके/रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग- न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा में खासा आक्रोश है। इसी को लेकर आज भाजपा ने रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान की विदेश मंत्री का पुतला दहन किया। भाजपा ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी हैसियत में रहना चाहिए, जिस तरह से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री को आतंकवाद के मुद्दे पर जमकर लताड़ लगाई उससे बौखला कर बिलावल भुट्टो ने भारत के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के खिलाफ न्यूयॉर्क में मीडिया के सामने अभद्र टिप्पणी की, जिसका पूरा देश विरोध करता है। कहा कि पाकिस्तान में खाने के लाले हैं और आतंकवाद का अड्डा बन चुका है, उस देश का विदेश मंत्री भारत देश के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री पर टिप्पणी कर रहा है, जो हास्यस्पद है। भाजपा के जिलाध्यक्ष महावीर पवार व रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री की इस टिप्पणी का हम पुरजोर विरोध करते है और उनकी हैसियत नही की भारत के खिलाफ कोई भी टिप्पणी करें, वरना भारी खामियाजा पाकिस्तान को चुकाना पड़ेगा। 

  • Related Posts

    त्योहारों पर सुरक्षा का सख्त पहरा, रुद्रप्रयाग पुलिस का रात्रि गश्त अभियान तेजसंदिग्ध गतिविधियों पर नजर, हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

    आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए द्वारा व्यापक स्तर पर रात्रिकालीन गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस…

    वर्दी को सलाम,सेवा को नमन-डीएसपी प्रबोध कुमार घिल्डियाल की भावुक विदाई,दशकों की कर्तव्यनिष्ठा के बाद नम आँखों से दी गई सम्मानपूर्ण विदाई।

    जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार के लिए आज का दिन भावनाओं से भरा रहा, जब पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल को उनकी अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस लाइन रतूड़ा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *