*यात्रा मैनेजमेंट के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रहे जिलाधिकारी सौरभ गहरवार*

*यात्रा मैनेजमेंट के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रहे जिलाधिकारी सौरभ गहरवार*


 (Tehelka uk न्यूज)

*जिलाधिकारी यात्रा की जिम्मेदारी के साथ ही बिलेश्वर सीएचसी में भी दे रहे  अल्ट्रासाउंड की सेवाएं*

रुद्रप्रयाग।जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग डॉ सौरभ गहरवार केदारनाथ यात्रा को सरल एवं सुव्यवस्थित बनाने एवं यात्रा मैनेजमेंट की जिम्मेदारी निभाने के साथ ही अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी सजकता के साथ निभा रहे हैं। जिलाधिकारी यात्रा की जिम्मेदारी के साथ ही बिलेश्वर सीएचसी में भी अल्ट्रासाउंड की सेवाएं दे रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र में लगातार अल्ट्रासाउंड की डिमांड आने के चलते जिलाधिकारी रविवार को बिलेश्वर सीएचसी पहुंचे यहां उन्होंने 122 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया। 

जनपद रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी संभालने से पहले डॉ सौरभ गहरवार जनपद टिहरी में बतौर जिलाधिकारी एक साल अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसी दौरान उन्हें टिहरी के सीएचसी बिलेश्वर में अल्ट्रासाउंड डॉक्टर की कमी की जानकारी मिली। स्थानीय महिलाओं की समस्या को समझते हुए उन्होंने सीएचसी बिलेश्वर में अल्ट्रासाउंड करना शुरू किया। बता दें कि जिलाधिकारी सौरभ गहरवार सिविल सेवाओं में आने से पहले बतौर अल्ट्रासाउंड स्पेशलिस्ट अपनी सेवाएं दे चुके हैं। टिहरी में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने लगातार सीएचसी बिलेश्वर में अपनी सेवाएं दी। पिछले वर्ष रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभालने के बाद भी बिलेश्वर के लोगों की जरूरत एवं भावनाओं को ध्यान में रखते हुए रुद्रप्रयाग से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बिलेश्वर सीएचसी में डॉ सौरभ गहरवार लगातार अल्ट्रासाउंड की सेवाएं दे रहे हैं। रविवार को जिलाधिकारी बिलेश्वर सीएचसी पहुंचे और वहां उन्होंने 122 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया। उनकी बिलेश्वर पहुंचने पर स्थानीय लोग काफी खुश नजर आए एवं सभी ने उनको धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    अर्जुन बैंड के पास खाई में गिरा इको वाहन, तीन की मौत, पांच घायल,शादी समारोह से लौट रहे थे वाहन सवार..

    रुद्रप्रयाग। जखोली क्षेत्र के अर्जुन बैंड के समीप रविवार दोपहर एक इको वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच…

    रुद्रप्रयाग से तीन निरीक्षकों का तबादला, पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में दी गई भावभीनी विदाई..

    मनोज नेगी का उत्तरकाशी, मुकेश चौहान और राकेश कुमार का देहरादून हुआ स्थानांतरण रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और प्रशासनिक आवश्यकताओं के तहत जनपद रुद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अर्जुन बैंड के पास खाई में गिरा इको वाहन, तीन की मौत, पांच घायल,शादी समारोह से लौट रहे थे वाहन सवार..

    अर्जुन बैंड के पास खाई में गिरा इको वाहन, तीन की मौत, पांच घायल,शादी समारोह से लौट रहे थे वाहन सवार..

    रुद्रप्रयाग से तीन निरीक्षकों का तबादला, पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में दी गई भावभीनी विदाई..

    रुद्रप्रयाग से तीन निरीक्षकों का तबादला, पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में दी गई भावभीनी विदाई..

    कंडारा मोटर मार्ग पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा बोलेरो, चार की मौत, छह घायल

    कंडारा मोटर मार्ग पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा बोलेरो, चार की मौत, छह घायल

    रुद्रप्रयाग में 21 अभ्यर्थियों का होमगार्ड में चयन, तीन पद रह गए रिक्त,

    रुद्रप्रयाग में 21 अभ्यर्थियों का होमगार्ड में चयन, तीन पद रह गए रिक्त,

    पत्नी पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कई गंभीर धाराएं जुड़ने के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    पत्नी पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कई गंभीर धाराएं जुड़ने के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    बर्फबारी के बाद केदारनाथ में बढ़ी रौनक, 19 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु, कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ने की उम्मीद, ठंड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट..

    बर्फबारी के बाद केदारनाथ में बढ़ी रौनक, 19 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु, कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ने की उम्मीद, ठंड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट..