*विधायक रुद्रप्रयाग ने जनता को समर्पित किया सामुदायिक भवन एवं हाईटेक शौचालय*

*विधायक रुद्रप्रयाग ने जनता को समर्पित किया सामुदायिक भवन एवं हाईटेक शौचालय*

Tehelka uk न्यूज

*करीब 99 लाख की लागत से तैयार सामुदायिक भवन एवं शौचालयों का विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी ने किया उद्घाटन*

रुद्रप्रयाग।जनपद रुद्रप्रयाग को पहला सामुदायिक भवन की सौगात मिल गई है। स्थानीय लोगों की आवश्यकता को समझते हुए जिला प्रशासन ने गुलाबराय मैदान में सामुदायिक भवन, अस्थाई पार्किंग एवं हाईटेक शौचालय निर्माण कराया है। गुरुवार को विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी ने करीब 98.94 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन, दो हाईटेक शौचालय एवं वाहन पार्किंग का उद्घाटन कर जनता को समर्पित की।

       विधायक भरत सिंह चौधरी, सभाषद सुरेंद्र सिंह रावत एवं उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल ने गुलाबराय मैदान में नव निर्मित सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर वार्ड नंबर 06 में 18.83 लाख की लागत से डाट पुल के समीप नव निर्मित हाईटैक शौचालय, वार्ड 02 में मकड़ी बाजार के समीप 18.83 लाख की लागत से नव निर्मित हाईटैक शौचालय, गुलाबराय मैदान के समीप मारुती शो-रूम के पास वार्ड 07 में 22.25 लाख की लागत से निर्मित वाहन पार्किंग, 15.19 लाख की लागत से गुलाबराय मैदान के समीप निर्मित वाहन पार्किंग, गुलाबराय भवन के पहले तल पर 23.87 लाख की लागत से नव निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान कहा कि लंबे समय से जनपद में एक सामुदायिक भवन की आवश्यकता थी। वर्तमान जिलाधिकारी डाॅ सौरभ गहरवार ने इसके लिए उचित स्थान चिहिन्त कर तत्परता से कार्य करवाया है। इसके लिए जिला प्रशासन की जितनी सराहना की जाए कम है। कहा कि गुलाबराय मैदान जिले का एक मात्र मैदान है जहां बड़े आयोजन होते हैं ऐसे में यहां वाहन स्टेंड एवं शौचालय की कमी भी हमेशा से खलती रही है। मैदान के समीप वाहन स्टेंड एवं शौचालय निर्माण से भी एक बड़ी राहत जनपद वासियों को मिली है। वहीं श्री केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम यात्रा पर देश- विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भी इससे बड़ी राहत मिलेगी।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…