राजकीय भूमि पर अतिक्रमण छुपाने का आरोप, राजस्व उप निरीक्षक निलंबित

राजकीय भूमि पर अतिक्रमण छुपाने का आरोप, राजस्व उप निरीक्षक निलंबित



(Tehelka uk न्यूज)

हल्द्वानी: फतेहपुर क्षेत्र के अंतर्गत राजस्व ग्राम चौसला में फैक्ट्री निर्माण को लेकर एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा कराई गई जांच में यह सामने आया कि निर्माणकर्ता द्वारा राजकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया था, जिसकी जानकारी तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक शबनम परवीन ने न तो अपने उच्चाधिकारियों को दी और न ही कोई कानूनी कार्रवाई की।


बताया गया कि फैक्ट्री का निर्माण कार्य जुलाई 2021 में शुरू हुआ था और मार्च 2022 तक पूरा हो गया था। इस मामले की जांच उपजिलाधिकारी कालाढूंगी को सौंपी गई थी, जिनकी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि निर्माण कार्य राजकीय भूमि पर अतिक्रमण करते हुए किया गया था।


शबनम परवीन अगस्त 2018 से फरवरी 2024 तक फतेहपुर क्षेत्र की राजस्व उप निरीक्षक रहीं। उनके कार्यकाल के दौरान इस अवैध निर्माण को लेकर न तो खसरे/पड़ताल में कोई उल्लेख हुआ, न ही वैधानिक कार्रवाई की गई।


राजस्व नियमों के तहत अवैध कब्जे की जानकारी रिकॉर्ड करना, क-24 प्रपत्र में विवरण दर्ज करना, तथा धारा 122-बी के अंतर्गत वाद दायर करना राजस्व उप निरीक्षक की जिम्मेदारी होती है, जिसे शबनम परवीन ने नजरअंदाज किया।


पद की जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही बरतने और कर्तव्य में कोताही के चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर तहसील कालाढूंगी से सम्बद्ध किया गया है। आगामी आदेशों तक वे यहीं तैनात रहेंगी।

  • Related Posts

    नैनीताल हाइवे पर चलती कार पर पहाड़ी से गिरा भारी भरकम बोल्डर

    हादसा ब्रेकिंग: नैनीताल हाइवे पर चलती कार पर पहाड़ी से गिरा भारी भरकम बोल्डर,बाल बाल बची कार सवारों की जान,नैनीताल रोड़ पर दो गांव के पास हुई दुर्घटना।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…