19 को कुमड़ी तथा 22 अप्रैल को अरखुंड में आयोजित होगा जन संवाद कार्यक्रम

19 को कुमड़ी तथा 22 अप्रैल को अरखुंड में आयोजित होगा जन संवाद कार्यक्रम

फाइल फोटो


(Tehelka uk न्यूज)

मुख्य कृषि अधिकारी कुमड़ी जबकि जिला सूचना अधिकारी अरखुंड गांव का करेंगे भ्रमण

रुद्रप्रयाग।सरकार जनता के द्वार* कार्यक्रम के तहत मुख्य कृषि अधिकारी की अध्यक्षता में विकास खंड जखोली की ग्राम पंचायत कुमड़ी में ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागीय कार्मिक उपस्थित रहेंगे ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का सुनने के साथ ही उनका निस्तारण किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

    मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 19 अप्रैल (शनिवार) को अपराह्न 12 बजे विकास खंड जखोली की ग्राम पंचायत कुमड़ी में भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।

    इसी तरह जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर 22 अप्रैल को प्रातः 11 बजे विकासखंड जखोली की ग्राम पंचायत अरखुंड में भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे।

    उक्त अधिकारियों ने समस्त विभागीय अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि अधिकारी उनके अधीनस्थ कार्मिकों को निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर अद्यतन सूचनाओं सहित उपस्थित रहने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    ऑरेंज अलर्ट के चलते रुद्रप्रयाग में कल सभी स्कूल बंदभारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी रहेगा अवकाश

    रुद्रप्रयाग, 27 जुलाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा 28 जुलाई को जनपद के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज से अति तेज बारिश…

    75 हजार गौ सेवकों की आवाज पहुंची राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक,रुद्रप्रयाग से 3000 पन्नों का ज्ञापन, ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की उठी मांग..

    रुद्रप्रयाग, 27 जुलाई। गौ संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर चल रहे देशव्यापी ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण के तहत सोमवार को रुद्रप्रयाग से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *