भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शंकराचार्य का किया स्वागत। शाल तुलसी माला अंगवस्त्र किया भेंट।

श्री बदरीनाथ धाम: ज्योतिषपीठ शंकराचार्य1008 स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज आज मंगलवार शुभ मुहूर्त पर श्री बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचे। मंदिर में वेदपाठ पूजा-अर्चना संपन्न की लोककल्याण की कामना की इससे पहले नर पर्वत पर स्थित बीकेटीसी अध्यक्ष आवास पर शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज का बीकेटीसी अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने भब्य स्वागत किया तथा वेदपाठियों ने स्वास्तिवाचन किया

श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में मंदिर में दर्शनों के पश्चात श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी शंकराचार्य 1008स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज का स्वागत किया शाल, तुलसी माला, स्मृति चिन्ह तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।

दर्शन के पश्चात मंदिर परिसर में तीर्थयात्रियों को संबोधित करते हुए शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज ने धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो के उदघोष तथा श्री बदरीनाथ, राम जन्म भूमि कृष्ण जन्म भूमि काशी विश्वनाथ की जय के साथ अपने उद्बोधन में कहा कि सनातन धर्म की रक्षा हेतु आदि गुरु शंकराचार्य जी ने देश में चार पीठों की स्थापना की। श्री ज्योतिषपीठ के द्वारा सनातन धर्म की ध्वजा को आगे बढाया जा रहा है। सबके अंतःकरण में भगवान बदरीविशाल विराजमान हो तथा सबकी यात्रा मंगलमय रहे शंकराचार्य ने सनातन संस्कृति के सरंक्षण तथा यात्रा व्यवस्थाओंं हेतु उत्तराखंड सरकार तथा बीकेटीसी द्वारा किये कार्यों पर प्रसन्नता जताई।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज सहित सभी संतों के स्वागत अभिनन्दन में कहा कि सनातन धर्म के ध्वजवाहक शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा है। संतो के मार्गदर्शन में यात्रा सकुशल चल रही है। संतों का स्नेह आशीर्वाद आगे भी इसी तरह बना रहेगा।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष एवं ज्योतिष पीठ पुरोहित ऋषि सती ने कहा शंकराचार्य महाराज वासुदेवानंद सरस्वती का सदैव आशीर्वाद सबके साथ रहा है उन्होंने सभी हक हकूकधारियों, डिमरी पंचायत पंडा पंचायत, का आभार जताया।

इस अवसर पर ज्योतिषपीठ से दंडी स्वामी शंकरानन्द गिरी महाराज, ब्रह्मानन्द सरस्वती,स्वामी विशेश्वरानंद,डिमरी पंचायत उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी,बीकेटीसी प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल श्रेयांस द्विवेदी, पीआरओ अजय आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से आए विस्तारक…

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुद्रप्रयाग में चारधाम सड़क परियोजना के तहत निर्मित पुल-सुरंग मार्ग का अवलोकन किया। करीब 156 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…