महिलाओं ने उप वन संरक्षक को बनाया बंधक,रुद्रप्रयाग के जखोली क्षेत्र में गुलदार के आतंक से लोग भयाक्रांत हैं।

रुद्रप्रयाग । रुद्रप्रयाग के जखोली क्षेत्र में गुलदार के आतंक से लोग भयाक्रांत हैं। आज पंचायत भवन डांडा में आयोजित एक बैठक के दौरान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

गुलदार को आदमखोर घोषित कर शूट करने की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने उप वन संरक्षक को पंचायत भवन में बंधक बना लिया। यह घटना क्षेत्र में बढ़ते खतरे और ग्रामीणों की बेबसी को दर्शाती है।
पिछले एक साल में गुलदार ने दो महिलाओं को अपना निवाला बनाया और आठ लोगों को घायल किया। ग्रामीणों के खेत बंजर हो चुके हैं, क्योंकि डर के मारे लोग खेती करने से कतराने लगे हैं। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, और पलायन अब मजबूरी बन चुकी है।

महिलाएं अपने बच्चों और मवेशियों को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है, “जब जान का खतरा हर कदम पर हो, तो पहाड़ों में कैसे रहा जाए।

  • Related Posts

    शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    रुद्रप्रयाग । ग्राम कपणियां में शराब के नशे में हुड़दंग, गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू एक युवक को रुद्रप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली)…

    रुद्रप्रयाग में युवती का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज।

    रुद्रप्रयाग, 31 जुलाई। रुद्रप्रयाग में एक युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणियां और अभद्रता करने के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *