रुद्रप्रयाग जनपद में त्रिस्तरीय पंचायतों के पदों पर आरक्षण का अनन्तिम प्रकाशन , 14-15 जून तक आपत्तियां आमंत्रित

आपत्तियों की सुनवाई जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की अध्यक्षता में 16 और 17 जून 2025 को की जाएगी

  जनपद रुद्रप्रयाग की त्रिस्तरीय पंचायतों—ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत—के प्रधान, प्रमुख तथा सदस्यों के पदों पर आरक्षण निर्धारण का अनन्तिम प्रकाशन दिनांक 13 जून 2025 को कर दिया गया है।इस अनन्तिम प्रकाशन के बाद आम जनता से आपत्तियां 14 एवं 15 जून 2025 को आमंत्रित की जा रही हैं। ये आपत्तियां जिलाधिकारी कार्यालय, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायतराज अधिकारी एवं संबंधित खण्ड विकास अधिकारी कार्यालयों में दर्ज कराई जा सकती हैं।
   मुख्य विकास अधिकारी राजेद्र सिंह रावत ने बताया कि महत्वपूर्ण बात यह है कि 14 व 15 जून को सार्वजनिक अवकाश (द्वितीय शनिवार एवं रविवार) होने के बावजूद उपरोक्त कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि नागरिक निर्बाध रूप से अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकें। इसके अतिरिक्त, सभी कार्यालयों में प्राप्त आपत्तियों को समेकित कर 15 जून को कार्यालय अवधि समाप्त होने के उपरान्त विशेष वाहक अथवा ई-मेल (dprorudraprayag@gmail.com) के माध्यम से जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित किया गया है।  प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की अध्यक्षता में 16 और 17 जून 2025 को की जाएगी। प्रथम सुनवाई 16 जून को प्रातः 11:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर, रुद्रप्रयाग में आयोजित होगी।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण