भारी बारिश, तेज बहाव, फिर भी नहीं थमा प्रशासन का सर्च, रेस्क्यू अभियान,घोलतीर बस दुर्घटना मामले में एडीएम श्याम सिंह राणा ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर किया सर्च अभियान का नेतृत्व

परिजनों ने कहा, प्रशासन से मिल रही पूरी सहायता

शनिवार को एक और शव बरामद, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस, डीडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें सक्रिय

6 अलग-अलग टीमें बनाकर रुद्रप्रयाग से श्रीनगर तक चलाया जा रहा सर्च अभियान

जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतीर क्षेत्र में गुरुवार को हुई बस दुर्घटना में लापता लोगों की खोजबीन के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने स्वयं ग्राउंड जीरो पर आकर इस अभियान का नेतृत्व किया और पूरी प्रशासनिक टीम के साथ शनिवार को भी सर्च अभियान जारी रहा। इस ऑपरेशन में जनपद पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस, डीडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें सक्रिय रूप से शामिल हैं, जो घोलतीर से लेकर श्रीनगर जलविद्युत परियोजना की झील तक सर्च कर रही हैं। दुर्घटना के बाद प्रशासन ने पहले ही छह टीमों का गठन किया था, लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए टीमों की संख्या बढ़ा दी गई है, जिससे सर्च ऑपरेशन की गति को और बढ़ाया जा सके।

सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता

शनिवार को सर्च अभियान के अंतर्गत श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के चौरास डैम क्षेत्र में एक शव मिला है। एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि श्रीनगर/कीर्तिनगर डैम में मिले शव की पहचान मौली सोनी, निवासी सिलिकॉन पैलेस, पूना कुंभरिया रोड, गुजरात, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के तहत अब तक 5 शवों को खोज लिया गया है, जबकि 7 अन्य लोगों की तलाश के लिए 15 किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

परिजनों ने कहा, प्रशासन से मिल रही पूरी सहायता
उदयपुर से अपने परिजनों से मिलने एवं लापता परिवारजनों को खोजने आए अनिल सोनी ने बताया कि प्रशासन से उन्हें हरसंभव सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन, एसडीएम, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ आदि सभी टीमें सपोर्ट कर रही हैं। वे और उनका परिवार लगातार जनपद के वरिष्ट प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में हैं और प्रशासन का व्यवहार अत्यंत सहयोगपूर्ण है। उन्होंने जनपद प्रशासन सहित उत्तराखंड सरकार का आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण