तहसील प्रशासन ऊखीमठ द्वारा प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री का वितरण

रुद्रप्रयाग।वर्तमान वर्षा ऋतु के दौरान ग्राम मचकंडी के गोबला तोक में आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु आज तहसील प्रशासन ऊखीमठ द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया। प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को 06 राशन किट, 05 टेंट एवं तिरपाल वितरित की गई।

राशन किट में दैनिक आवश्यक खाद्य सामग्री जैसे आटा, चावल, दाल, चीनी, नमक, तेल आदि शामिल थे, जिससे प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिल सके। टेंट एवं तिरपाल की व्यवस्था अस्थायी आश्रय हेतु की गई, जिससे प्रभावित लोग सुरक्षित रह सकें।

जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग एवं तहसील प्रशासन ऊखीमठ द्वारा प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। वर्तमान में उक्त प्रभावितों के विस्थापन की कार्रवाई गतिमान है।

प्रशासन द्वारा यह भी आश्वस्त किया गया कि प्रभावित परिवारों की आवश्यकता के अनुसार आगे भी सहायता उपलब्ध कराई जाती रहेगी। आपदा की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है एवं किसी भी प्रकार की समस्या पर शीघ्र कार्यवाही हेतु प्रशासन तत्पर है।

राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम के दौरान राजस्व निरीक्षक श्री विनोद रतूड़ी, राजस्व उपनिरीक्षक श्री अजय नेगी (बाड़व) एवं डी०डी०आर०एफ० के जवान उपस्थित रहे। सभी ने समन्वय स्थापित कर राहत सामग्री को समय पर और व्यवस्थित रूप से वितरित किया।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर त्रियुगीनारायण के सीमांत विद्यालय में विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, 125 ट्रैकसूट वितरित..

    रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र त्रियुगीनारायण स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान…

    राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में हॉर्टिकल्चर छात्रों ने उठाई आवाज,शिक्षकों की कमी के बीच दो अतिरिक्त प्राध्यापक पदों की मांग..

    रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में संचालित चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स हॉर्टिकल्चर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी का मामला उठाते हुए अतिरिक्त प्राध्यापक पद सृजित करने की मांग की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *