चोपता: भारी बारिश के चलते आवासीय मकान खतरे की जद में, साथ ही पैदल मार्ग ओर पेय जल लाइन भी छतिग्रस्त।

रिपोर्ट: भूपेंद्र भण्डारी

रुद्रप्रयाग।जनपद रुद्रप्रयाग के तल्लानागपुर क्षेत्रान्तर्गत चोपता-फलासी पैदल मार्ग पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से ग्रामीण सतेसिंह करासी की आवासीय मकान को बड़ा खतरा पैदा हो चुका है, जिससे पूरा डर के साये में है।बताते चलें कि आज सुबह ग्रामीणों द्वारा जिला आपदा कंट्रोल रूम को फोन के माध्यम से यह सूचना दी कि मलाऊ तोक के समीप देर रात्रि से हो रही भारी बारिश से चलते भूस्खलन होने से सतेसिंह करासी के आवासीय मकान को खतरा उत्पन्न हो गया है, अगर ऐसे ही आगे भी बारिश होती रही तो मकान कभी भी जमीदोज हो सकता है।वहीँ परिवार वालों ने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द पीड़ित परिवार की मदद करने की माँग उठाई है।

इधर भूस्खलन के कारण गाँव का मुख्य पैदल मार्ग एंव पेयजल लाइन भी टूट चुकी है, जिससे क्षेत्र में पीने के पानी का भी संकट गहराने लगा है। जबकि तल्लानागपुर पेयजल योजना के प्रमुख पम्प भी नदी में आये भारी मलवा रेत के चलते बन्द है।

वहीँ ग्रामीण पंकज करासी व अन्य ग्रामीणों द्वारा जिला प्रशासन,तहसील प्रशासन से यथा धीघ्र पीड़ित परिवार के आवासीय मकान को होने वाले खतरे से बचाने और पीने के पानी की छतिग्रस्त लाइन को जल्द से जल्द ठीक कराने की अपील की है।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण