यात्रा सम्बन्धी आदेशों का उल्लंघन करने पर ट्रांसपोर्टरों व ट्रैवल एजेन्सियों के विरुद्ध होगी कठोर कार्यवाही: रुद्रप्रयाग पुलिस

रुद्रप्रयाग ।अवगत कराना है, कि उत्तराखण्ड राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण तथा मौसम विभाग द्वारा जारी बारिश के अलर्ट के दृष्टिगत आयुक्त गढ़वाल मण्डल उत्तराखण्ड द्वारा चारधाम यात्रा तथा श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा को आम जनमानस व श्रद्धालुओं की व्यापक सुरक्षा के दृष्टिगत 5 सितम्बर तक स्थगित किया गया है। इस आदेश के अनुपालन में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से चौकी जवाड़ी बाई पास पर आ रहे यात्री वाहनों को वापस भिजवाया जा रहा है। विगत के समय में भी समय-समय पर यात्रा बन्द होने के आदेशों के उपरान्त भी कतिपय ट्रांसपोर्टरों व ट्रैवल एजेन्सियों के द्वारा यात्रियों को ऋषिकेश, हरिद्वार से लाकर उनकी जान को जोखिम में डाली गयी हैं। इस बार के यात्रा बन्द होने सम्बन्धी आदेश अवधि में यदि किसी भी ट्रांसपोर्टरों या ट्रैवल एजेन्सियों के द्वारा यात्रियों को जनपद रुद्रप्रयाग की सीमा में लाये जाना पाये जाने पर इनके लाइसेंस निरस्तीकरण किये जाने की संस्तुति सहित ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस के स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। जनपद पुलिस की आम जनमानस व श्रद्धालुओं से अपील है कि वे बारिश के मौसम में अनावश्यक यात्रा करने से बचें और जहां पर हैं वहीं पर सुरक्षित रहें।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग में युवती का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज।

    रुद्रप्रयाग, 31 जुलाई। रुद्रप्रयाग में एक युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणियां और अभद्रता करने के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा…

    रुद्रप्रयाग विधानसभा में यूकेडी का गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज,भरत सिंह राणा ने सान्दर और भैंसगांव में लोगों से मांगा समर्थन।

    रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ एवं रुद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *