मौसम को देखते हुए,सरकार ने चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रा 5 सितंबर तक के लिए की स्थगित।

रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड में लगातार जारी बारिश को देखते हुए, सरकार ने चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रा 5 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पांडेय ने बताया कि भारी बारिश से प्रदेश में कई जगह भूस्खलन या मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं। जिन्हें सरकार प्राथमिकता पर खोल रही है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा ओर सुविधा को देखते हुए, फिलहाल चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा को 05 सितम्बर 2025 तक स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए फिलहाल यात्रा मार्गों पर प्रस्थान न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी परामर्श का पालन करें। मौसम सामान्य होने एवं मार्ग पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के उपरांत यात्राओं को पुनः प्रारम्भ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा सड़क मार्गों की निगरानी, सफाई तथा यात्रियों की सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि धैर्य एवं संयम बनाए रखें तथा यात्रा संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क करते रहें।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग में युवती का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज।

    रुद्रप्रयाग, 31 जुलाई। रुद्रप्रयाग में एक युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणियां और अभद्रता करने के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा…

    रुद्रप्रयाग विधानसभा में यूकेडी का गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज,भरत सिंह राणा ने सान्दर और भैंसगांव में लोगों से मांगा समर्थन।

    रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ एवं रुद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *