5.43 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार।

वर्ष 2024 में भी इसे स्मैक तस्करी करते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया था गिरफ्तार और इसी मामले में इस वर्ष मा0 न्यायालय द्वारा किया गया था दण्डित।

इस व्यक्ति का पूर्व के वर्षों में भी रहा है लम्बा आपराधिक इतिहास, उत्तर प्रदेश राज्य सहित उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जिले के विभिन्न थानों में हैं मुकदमे दर्ज।

रुद्रप्रयाग । एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों व जनपदीय एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को “ड्रग्स फ्री देवभूमि उत्तराखण्ड” बनाये जाने के उद्देश्य से ड्रग्स व नशे की तस्करी तथा कारोबार करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। एक ओर जहां जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा निरन्तर आम जनमानस को नशे व ड्रग्स के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरुक किया जा रहा है, वहीं नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध नकेल कसते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
एसपी रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 05 सितम्बर 2025 (शुक्रवार) को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा एक व्यक्ति अखिलेश बगवाड़ी पुत्र मोहन बगवाड़ी निवासी ब्लॉक रोड अगस्त्यमुनि जनपद रुद्रप्रयाग को 5.43 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग पर मु.अ.सं. 55/2025 धारा 8, 21 स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (एन.डी.पी.एस. एक्ट) की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मा. न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
आज गिरफ्तार हुए व्यक्ति का लम्बा आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2024 में इसे रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा 6.21 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किये जाने पर इसके विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर एन.डी.पी.एस. एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। सम्बन्धित मा. न्यायालय द्वारा इसे इस कृत्य के लिए दण्डित भी किया गया था, परन्तु पुनः इसके द्वारा वही आपराधिक कृत्य पुनः किया गया है। इसके अतिरिक्त जनपद रुद्रप्रयाग के थाना ऊखीमठ में मु.अ.सं. 34/2012 धारा 323, 325, 326, 458 आईपीसी, मु.अ.सं. 23/2013 धारा 18, 20 एन.डी.पी.एस. एक्ट, मु.अ.सं. 24/2013 60 एक्साइज एक्ट पंजीकृत होने के साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य के थाना रामपुर पर मु.अ.सं. 4, 25 आर्म्स एक्ट का अभियोग हुआ है।
नशीले व मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान निरन्तर जारी है।
पुलिस टीम का विवरण:-

  1. निरीक्षक मनोज नेगी – प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग।
  2. उपनिरीक्षक जयवीर सिंह – चौकी प्रभारी घोलतीर, कोतवाली रुद्रप्रयाग।
  3. अपर उपनिरीक्षक शशिधर प्रसाद थपलियाल – कोतवाली रुद्रप्रयाग।
  4. आरक्षी विक्रम कठैत – कोतवाली रुद्रप्रयाग।
  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण