वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

दिलवर बिष्ट वर्ष 2006-07 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे। करीब दो दशक के पत्रकारिता जीवन में उन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों के साथ कार्य किया। उन्होंने दैनिक जागरण, शाह टाइम्स, दैनिक हॉक और लोक सत्य सहित कई समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दीं। इसके अलावा वे अनादि टीवी न्यूज चैनल से भी जुड़े रहे। जीवन के अंतिम समय तक वे पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे।

सरल, सहज और मृदुभाषी स्वभाव के दिलवर बिष्ट की पहचान एक जमीनी पत्रकार के रूप में थी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों, स्थानीय समस्याओं और आमजन से जुड़े मुद्दों को अपनी पत्रकारिता में प्रमुखता से उठाया। जनसरोकारों से जुड़े विषयों की निरंतर रिपोर्टिंग के माध्यम से उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई।

उनके निधन पर रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब समिति के अध्यक्ष कुलदीप राणा ‘आजाद’ ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिलवर बिष्ट का असमय निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक सक्रिय और जमीनी पत्रकार होने के साथ-साथ सरल एवं सहज स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने अपना एक कर्मठ साथी खो दिया है।

वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, देवेंद्र चमोली, प्रकाश रावत, भूपेंद्र भंडारी, हरेन्द्र नेगी, नरेश भट्ट, रोहित डिमरी, प्रवीण सेमवाल, श्यामलाल सुन्द्रियाल, विक्रम कप्रवाण, दीपक बिष्ट, राजेश सेमवाल और हिमांशु सेमवाल समेत पत्रकारिता जगत से जुड़े अन्य लोगों ने भी उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

  • Related Posts

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    रुद्रप्रयाग। जिले के विद्यालयों में 01 से 15 सितंबर 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसके प्रभावी संचालन को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित